भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में डिजिटल लेन-देन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। RBI ने Paytm, PhonePe, Zomato, Amazon Pay और अन्य 32 पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन दिशानिर्देशों का पालन करना सभी कंपनियों के लिए तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर कंपनियों की सेवाएं बंद की जा सकती हैं।READ ALSO:-इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से छेड़छाड़: मेरठ में मवाना में युवक ने खेतों की ओर ले जाने का किया प्रयास, फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी
\r\n\r\n\r\n\r\n
इन 6 मुख्य बिंदुओं में समझें RBI के नए नियम:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n लाइसेंस अनिवार्य: अब सभी पेमेंट एग्रीगेटर्स को RBI से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के कोई भी कंपनी पेमेंट ट्रांजेक्शन की सर्विस नहीं दे पाएगी। इसका उद्देश्य वित्तीय स्थिरता और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करना है।\r\n \r\n
- \r\n नेटवर्थ में बढ़ोतरी: पहले कंपनियों के लिए न्यूनतम नेटवर्थ ₹15 करोड़ थी। अब इसे बढ़ाकर ₹25 करोड़ कर दिया गया है। कंपनियों को अगले तीन साल के अंदर यह नेटवर्थ हासिल करनी होगी।\r\n \r\n
- \r\n आवेदन की अंतिम तिथि: जिन कंपनियों के पास अभी लाइसेंस नहीं है, उन्हें 31 दिसंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।\r\n \r\n
- \r\n नियम तोड़ने पर कार्रवाई: अगर कोई कंपनी नए नियमों का पालन नहीं करती है, तो उसकी सेवाएं 28 फरवरी, 2026 तक बंद कर दी जाएंगी। अब किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।\r\n \r\n
- \r\n क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन की सीमा: अब क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन केवल ₹25 लाख तक ही किया जा सकेगा।\r\n \r\n
- \r\n पैसों को एस्क्रो अकाउंट में रखें: ट्रांजेक्शन के जरिए प्राप्त किए गए पैसों को कंपनियों को एस्क्रो अकाउंट में सुरक्षित रखना होगा।\r\n \r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कंपनियों को 3 कैटेगरी में बांटा गया
\r\n\r\nRBI ने पेमेंट एग्रीगेटर्स को उनके काम के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा है:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n PA-P: फिजिकल पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए\r\n \r\n
- \r\n PA-CB: क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए\r\n \r\n
- \r\n PA-O: ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए\r\n \r\n
\r\n\r\n
हालांकि, बैंकों को पेमेंट एग्रीगेटर के कारोबार के लिए RBI से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन नॉन-बैंक कंपनियों के लिए यह नियम बेहद सख्त कर दिए गए हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
RBI का यह कदम ऐसे समय में आया है जब देश में डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन नए नियमों से डिजिटल इकोसिस्टम में ग्राहकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.