अगर आप भी अपने क्रेडिट कार्ड से किराया भरने की सुविधा का लाभ उठा रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइंस के बाद अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया चुकाना संभव नहीं होगा। PhonePe, Paytm, Cred और Amazon Pay जैसे सभी प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म्स ने यह सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी है। यह फैसला 15 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गया है।READ ALSO:-मारुति की गाड़ियों पर ₹1.30 लाख तक की बंपर कटौती! जानें ऑल्टो और स्विफ्ट कितने हुए सस्ते
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्यों लिया गया यह फैसला?
\r\n\r\nRBI ने इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण धोखाधड़ी और केवाईसी (KYC) नियमों का उल्लंघन बताया है।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n नई गाइडलाइन: RBI के नए नियमों के अनुसार, कोई भी पेमेंट एग्रीगेटर (जैसे PhonePe) केवल उन्हीं व्यापारियों (merchants) के लिए लेनदेन कर सकता है जिनके साथ उसका सीधा कॉन्ट्रैक्ट हो। मकान मालिक इस श्रेणी में नहीं आते हैं, इसलिए अब यह सुविधा जारी नहीं रखी जा सकती।\r\n \r\n
- \r\n धोखाधड़ी पर लगाम: RBI ने पाया था कि कुछ लोग इस सुविधा का दुरुपयोग करके फर्जी लेनदेन करते थे। वे किराए के नाम पर अपने ही या किसी करीबी के खाते में पैसा ट्रांसफर करके गलत कामों के लिए इस्तेमाल करते थे। इसी को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक ने सख्त कदम उठाया है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
खत्म हुआ रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक का दौर
\r\n\r\nक्रेडिट कार्ड से किराया भरने की सुविधा पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हुई थी। किराएदार इस तरीके का इस्तेमाल इसलिए करते थे क्योंकि इससे उन्हें रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, और क्रेडिट अवधि का फायदा मिलता था। इससे मासिक बजट को मैनेज करना भी आसान हो जाता था। हालांकि, बैंक भी इस सुविधा पर पहले से ही सख्ती कर रहे थे:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n HDFC बैंक ने जून 2024 में इस पर 1% का चार्ज लगाना शुरू किया।\r\n \r\n
- \r\n ICICI बैंक और SBI कार्ड्स ने ऐसे ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स देना बंद कर दिया था।\r\n \r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
मार्च 2024 में कुछ ऐप्स ने यह सुविधा बंद कर दी थी, लेकिन RBI की नई गाइडलाइंस के बाद अब इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
जंतर–मंतर गेम खेलें।
पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर।
खेलें ▶
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.