हारी सीजन से ठीक पहले, मदर डेयरी ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अपने कई डेयरी और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती कर रही है। सरकार द्वारा जीएसटी में हाल ही में किए गए बदलावों के बाद, कंपनी ने यह फैसला लिया है। ये नई घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी।READ ALSO:-आज से बदल गए हैं UPI पेमेंट के नियम: 10 लाख तक के बड़े लेन-देन अब होंगे आसान
\r\n\r\n\r\n\r\n
इन प्रोडक्ट्स पर घटे दाम, जानें कितनी हुई कमी
\r\n\r\nमदर डेयरी ने यूएचटी मिल्क (टेट्रा पैक), पनीर, घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक जैसे प्रमुख उत्पादों पर कीमतों में कमी की है। ये कटौती प्रोडक्ट्स के आधार पर जीएसटी दर में 5-18 फीसदी से घटकर 0-5 फीसदी हो जाने के बाद की गई है।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n यूएचटी दूध: 1 लीटर यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) की कीमत 77 रुपए से घटकर 75 रुपए हो गई है।\r\n \r\n
- \r\n मक्खन: 500 ग्राम मक्खन अब 305 रुपए की जगह 285 रुपए में मिलेगा।\r\n \r\n
- \r\n पनीर और चीज: 200 ग्राम पनीर की कीमत 95 रुपए से घटकर 92 रुपए हो गई है। इसी तरह, 180 ग्राम चीज क्यूब्स भी 145 रुपए से घटकर 135 रुपए में मिलेंगे।\r\n \r\n
- \r\n अन्य प्रोडक्ट्स: आइसक्रीम और सफल फ्रोजन फूड्स जैसे फ्रेंच फ्राइज और आलू टिक्की भी 5 से 15 रुपए तक सस्ते हुए हैं।\r\n \r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कंपनी का वादा: 100% टैक्स बेनिफिट ग्राहकों को
\r\n\r\nमदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने बताया कि जीएसटी में हुई हालिया कटौती एक प्रगतिशील कदम है। उन्होंने कहा कि इस सुधार को देखते हुए, कंपनी 100 फीसदी टैक्स बेनिफिट अपने ग्राहकों को दे रही है। अब कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो या तो जीएसटी मुक्त है या फिर सबसे निचले 5 फीसदी के स्लैब में आ गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मदर डेयरी प्रोडक्ट्स की नई कीमतें
\r\n\r\n| \r\n | \r\n \r\n | \r\n | \r\n |
| प्रोडक्ट कैटेगरी | \r\nवॉल्यूम | \r\nपुरानी कीमत (₹) | \r\nनई कीमत (₹) | \r\n
|---|---|---|---|
| यूएचटी दूध (टोंड; टेट्रा पैक) | \r\n1 लीटर | \r\n77 | \r\n75 | \r\n
| यूएचटी दूध (डबल टोंड; पाउच) | \r\n450 मिली | \r\n33 | \r\n32 | \r\n
| मिल्कशेक (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी) | \r\n180 मिली | \r\n30 | \r\n28 | \r\n
| पनीर | \r\n200 ग्राम | \r\n95 | \r\n92 | \r\n
| पनीर | \r\n400 ग्राम | \r\n180 | \r\n174 | \r\n
| मलाई पनीर | \r\n200 ग्राम | \r\n100 | \r\n97 | \r\n
| मक्खन | \r\n500 ग्राम | \r\n305 | \r\n285 | \r\n
| मक्खन | \r\n100 ग्राम | \r\n62 | \r\n58 | \r\n
| चीज क्यूब्स | \r\n180 ग्राम | \r\n145 | \r\n135 | \r\n
| चीज स्लाइस | \r\n200 ग्राम | \r\n170 | \r\n160 | \r\n
| चीज स्लाइस | \r\n480 ग्राम | \r\n405 | \r\n380 | \r\n
| चीज स्लाइस | \r\n780 ग्राम | \r\n480 | \r\n450 | \r\n
| चीज ब्लॉक | \r\n200 ग्राम | \r\n150 | \r\n140 | \r\n
| चीज स्प्रेड (क्रीमी प्लेन, पिरी पिरी, लहसुन) | \r\n180 ग्राम | \r\n120 | \r\n110 | \r\n
| डाइस्ड मोजरेला चीज | \r\n1000 ग्राम | \r\n610 | \r\n575 | \r\n
| घी कार्टन पैक | \r\n1 लीटर | \r\n675 | \r\n645 | \r\n
| घी कार्टन पैक | \r\n500 मिली | \r\n345 | \r\n330 | \r\n
| घी का डिब्बा | \r\n1 लीटर | \r\n750 | \r\n720 | \r\n
| घी का पाउच | \r\n1 लीटर | \r\n675 | \r\n645 | \r\n
| गाय का घी पाउच | \r\n1 लीटर | \r\n685 | \r\n655 | \r\n
| गाय का घी पाउच | \r\n500 मिली | \r\n350 | \r\n335 | \r\n
| गाय का घी जार | \r\n1 लीटर | \r\n750 | \r\n720 | \r\n
| गाय का घी जार | \r\n500 मिली | \r\n380 | \r\n365 | \r\n
| गाय का घी जार | \r\n200 मिली | \r\n190 | \r\n184 | \r\n
| गाय का घी कार्टन पैक | \r\n1 लीटर | \r\n685 | \r\n655 | \r\n
| गाय का घी कार्टन पैक | \r\n500 मिली | \r\n350 | \r\n335 | \r\n
| प्रीमियम गिर गाय का घी | \r\n500 मिली | \r\n999 | \r\n984 | \r\n
| \r\n | \r\n \r\n | \r\n | \r\n |
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
अमूल ने भी किया था साफ, किस पर मिलेगी छूट
\r\n\r\nकुछ दिन पहले, अमूल ने भी इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया था। अमूल की मार्केटिंग करने वाले जीसीएमएमएफ के एमडी जयेन मेहता ने कहा था कि ताजे पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इस पर पहले से ही शून्य फीसदी जीएसटी लगता है। उन्होंने साफ किया कि जीएसटी दरों में यह राहत केवल यूएचटी दूध पर लागू होगी।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.