शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर, नूरपुर: अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है। नूरपुर क्षेत्र के धामपुर रोड पर दिन के उजाले में चल रहे अवैध खनन के धंधे पर तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ औचक छापेमारी की। इस दौरान, मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को सीज कर दिया गया।READ ALSO:-बिजनौर में कार के इंजन में मिला 5 फीट लंबा अजगर, 45 मिनट के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
काफी समय से इस इलाके में नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। खनन माफिया इन वाहनों का इस्तेमाल खोदकर निकाली गई मिट्टी को पास की एक कॉलोनी में डालने के लिए कर रहे थे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तहसीलदार को इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी। बिना देरी किए, उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने में सफल रहे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
तहसीलदार ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीज किए गए वाहनों के मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में अवैध खनन करने वालों के बीच भय का माहौल है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें