शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर। बिजनौर शहर में बुधवार को एक अजीब और डरा देने वाला वाकया सामने आया। थाना कोतवाली शहर के चक्कर चौराहे के पास एक व्यक्ति, जो साधु के वेश में था, उसने हाथ में तलवार लेकर राहगीरों पर हमला कर दिया। यह शख्स करीब 500 मीटर तक तलवार लहराता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।READ ALSO:-बरेली में फिल्मी सीन: चलती ट्रेन से हुई नोटों की बारिश, ₹500 और ₹100 के नोट देख रेलवे ट्रैक पर जुटी भीड़
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या था पूरा मामला?
\r\n\r\nघटना की जानकारी डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, तलवार लेकर हंगामा करने वाले व्यक्ति की पहचान ग्राम अलावलपुर उदा निवासी दीपक (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से कमजोर है और घटना के समय नशे की हालत में था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
तलवार लहराते हुए दौड़ने के बाद वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसे कुछ चोटें भी आईं। पुलिस ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोई शिकायत दर्ज नहीं
\r\n\r\nइस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव और दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शांति व्यवस्था कायम हो गई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.