शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI"मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। मैंने एक गलत इंसान पर भरोसा करके अपने चरित्र पर दाग लगा लिया। मेरी जवानी बर्बाद हो गई।" ये शब्द इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी के हैं, जिन्होंने एक बार फिर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर भावनाओं और आरोपों का एक ज्वार खड़ा कर दिया है। अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने दो बार आत्महत्या की कोशिश करने से लेकर अब "मारकर ही मरने" की बात कहकर इस विवाद को और गहरा दिया है।READ ALSO:-बिजनौर में चोरों का दुस्साहस: पुश्तैनी यादों पर डाला डाका, लाखों की नगदी समेत पुरखों की निशानी भी ले उड़े
\r\n\r\n\r\n\r\n
'X' पर छलका दर्द: "दुल्हन बनने का सपना था, सब खत्म हो गया"
\r\n\r\nडॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबी पोस्ट में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा कि चंद्रशेखर पर भरोसा करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने लिखा, “मुझे इस हद तक मजबूर कर दिया गया कि मेरे सामने दो ही रास्ते बचे थे—या तो मैं मर जाऊं या फिर अपनी लड़ाई जारी रखूं। मैंने मरने की जगह लड़ना चुना, क्योंकि मेरी मौत से लोग उसे (चंद्रशेखर को) सही और मुझे गलत मान लेते।”
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
रोहिणी ने अपनी निजी जिंदगी के सपनों के टूटने का दर्द भी बयां किया। उन्होंने कहा, “जिस उम्र में मुझे शादी करके अपना परिवार बसाना चाहिए था, आज मैं इंसाफ के लिए भटक रही हूं। इस शख्स ने मेरी मासूमियत छीन ली। लोग अब मेरी छवि पर सवाल उठाते हैं। मेरा भी सपना दुल्हन बनने का था, लेकिन अब सब खत्म हो गया। मुझे अब जिंदगीभर अकेले रहना पड़ेगा।”
\r\n\r\n\r\n\r\n
"जेल भेजकर ही सुकून मिलेगा"
\r\n\r\nरोहिणी ने दावा किया कि विदेश में रहते हुए वह गहरे अवसाद और मानसिक तनाव से गुजरीं, जिसके चलते उन्होंने दो बार अपनी जान लेने की कोशिश की, लेकिन अपने माता-पिता का चेहरा याद कर वह रुक गईं। उन्होंने गुस्से में लिखा, "मैंने बचपन से अपनी छवि बेदाग रखी, लेकिन इस पर भरोसा करके सब खो दिया। जब तक मैं चुप रही, यह शख्स मौज करता रहा, लेकिन जब मैंने विरोध शुरू किया तो यह बौखला गया।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
रोहिणी ने अपनी लड़ाई का अंतिम लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा, "मुझे वो तकलीफ दी गई, जिसकी मैं हकदार नहीं थी। अब मुझे चैन और सुकून तभी मिलेगा जब चंद्रशेखर को जेल भेजा जाएगा, ताकि उसे भी समझ आए कि अकेलेपन और दर्द की जिंदगी कैसी होती है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
सांसद प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत, वीडियो वायरल का आरोप
\r\n\r\nदूसरी ओर, इन आरोपों के बीच सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि विवेक सेन ने बिजनौर जिले की धामपुर कोतवाली में डॉ. रोहिणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर सांसद की एक चाय पीते हुए वीडियो को एडिट कर उसे शराब बताकर वायरल किया गया, जो उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोपों से निकलकर कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है, जहां एक तरफ एक महिला अपने "बर्बाद" जीवन का हवाला देकर न्याय मांग रही है, तो दूसरी तरफ एक सांसद के प्रतिनिधि इसे छवि खराब करने की साजिश बता रहे हैं।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.