शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर। जिले में लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमलों और प्रशासन की कथित लापरवाही के विरोध में सोमवार को आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और गुलदार की समस्या के साथ-साथ बाढ़ से हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया।READ ALSO:-एक्ट्रेस के यौन शोषण मामले में 'धाकड़ छोरा' गिरफ्तार: CM आवास के बाहर पीड़ित की सुसाइड कोशिश के बाद हुई कार्रवाई
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
50 से ज्यादा लोगों की जान गई, प्रशासन मौन
\r\n\r\n
सांसद आजाद ने बताया कि बिजनौर जिले के 130 से अधिक गांव गुलदार के हमलों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में लगभग 50 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। उन्होंने खासकर पिछले 15 दिनों में हुई तीन मौतों का जिक्र किया, जिनमें दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने बाढ़ से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद होने का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिवार को मिलने वाले 5 लाख रुपये के मुआवजे को बहुत कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
'चुप रहना इन मौतों में बराबर का दोषी बनना है'
\r\n\r\n
प्रदर्शन के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठा चुके हैं और केंद्रीय मंत्री से भी मिले थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आजाद ने भावुक होते हुए कहा, "मैं समझता हूं, इस पर चुप्पी साधे रखना उन हत्याओं में बराबर का दोषी बनना है, जिसमें गुलदार द्वारा हत्या की जा रही है।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
उन्होंने कहा कि अब वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा, "रात में जो गुलदार बाहुल्य जगह है, हम लोग उस क्षेत्र में जाकर कैंप लगाकर रहेंगे। हमारा जीवन भी आम आदमी के जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।" उन्होंने अधिकारियों पर संवेदनाएं खत्म होने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना उनकी जिम्मेदारी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
राजनीति भी हुई तेज, गांवों में पहुंचे सांसद
\r\n\r\n
विधानसभा चुनाव से पहले गुलदार के हमले का मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। हाल ही में बच्चों सहित चार लोगों की मौत के बाद भाजपा विधायक पति और ब्लॉक प्रमुख भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इसी क्रम में, आज सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के गांव रामदासवाली का दौरा किया और गुलदार हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वन विभाग की धीमी कार्रवाई पर भी नाराजगी जाहिर की।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें