बिजनौर। उत्तराखंड में बादल फटने के बाद, बिजनौर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। इससे बिजनौर के रावली तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।READ ALSO:-मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया मोड़: हत्यारोपित मुस्कान की गर्भावस्था की हुई जांच, नीला ड्रम काटकर शव निकालने वाले की होगी गवाही
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भीमगौड़ा बांध से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी
\r\n\r\n
यह जलस्तर मंगलवार को देहरादून में बादल फटने के बाद तेजी से बढ़ा। भीमगौड़ा बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिससे गंगा का जलस्तर बढ़कर 1.84 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। हालांकि, बुधवार सुबह यह घटकर 1.34 लाख क्यूसेक हो गया है, फिर भी यह तटबंध के लिए खतरा बना हुआ है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तटबंध को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी
\r\n\r\n
गंगा के बढ़ते जलस्तर से रावली तटबंध की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और नेशनल हाईवे की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इन टीमों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण भी तटबंध को मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए लखनऊ से भी राज्य स्तरीय अधिकारी बिजनौर पहुंचे हैं। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें