अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता बिजनौर। धामपुर। बिजनौर की धामपुर शुगर मिल में बुधवार, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के वर्कशॉप और केमिकल यूनिट में विशेष पूजन, हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।READ ALSO:-बिजनौर में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, रावली तटबंध पर खतरा; सिंचाई मंत्री ने किया निरीक्षण
\r\n\r\n\r\n\r\n
पूजन में शामिल हुए अधिकारी और कर्मचारी
\r\n\r\nभगवान विश्वकर्मा की पूजा में शुगर मिल के सभी यूनिटों के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान, मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता और महाप्रबंधक विजय गुप्ता ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान विश्वकर्मा से मिल की प्रगति और समृद्धि की कामना की।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
'भगवान विश्वकर्मा हैं सृष्टि के रचनाकार'
\r\n\r\nइस शुभ अवसर पर, उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उन्होंने कहा, "आज इस सृष्टि में जो भी निर्माण और रचना हुई है, वह सब भगवान विश्वकर्मा की ही देन है।" उन्होंने सभी कर्मचारियों को समर्पित होकर काम करने और मिल के विकास में योगदान देने का संदेश भी दिया।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.