बिजनौर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर किरतपुर के पास स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा मंगलवार रात एक जन्मदिन की पार्टी का अखाड़ा बन गया। कुछ युवकों ने हाईवे के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर दीं और उनकी छतों व बोनट पर जमकर आतिशबाजी की, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।READ ALSO:-मेरठ में हाई कोर्ट बेंच पर भाजपा एकजुट: मंत्री और सांसद समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने दिया 'पूर्ण समर्थन'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आतिशबाजी से लगा जाम, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
\r\n\r\n
वायरल हो रहे 46 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियों और ट्रैक्टरों से लैस युवकों का एक झुंड बेखौफ होकर टोल प्लाजा पर जश्न मना रहा है। उन्होंने हाईवे के बीच में ही केक काटा और गाड़ियों के ऊपर आतिशबाजी कर खूब हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पापर भी छोड़े। वीडियो को सोशल मीडिया पर "अक्षय भाई के बर्थडे सेलिब्रेशन में सिस्टम हैंग हो गया" कैप्शन के साथ प्रसारित किया गया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
राजनीतिक गलियारों में चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
\r\n\r\n
वीडियो में जश्न मना रहा शख्स खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बता रहा है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का हंगामा हुआ हो; इसी साल जनवरी में भी टोल प्लाजा पर इसी तरह के जन्मदिन सेलिब्रेशन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और गाड़ियों को जब्त कर लिया था। इस मामले को लेकर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें