उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को लेकर लगातार आ रही समस्याओं और 'डुप्लीकेसी' (Duplicacy) को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। Bijnor Voter ID Application की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जनपद के सभी जन सुविधा केंद्र (CSC) संचालकों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए (फॉर्म-6) भरते समय यदि मोबाइल पर रेफरेंस नंबर नहीं आता है, तो अनावश्यक रूप से बार-बार दोबारा आवेदन न करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक ही व्यक्ति द्वारा फॉर्म-6 (Form-6) एक से अधिक बार भरे जाने से निर्वाचक नामावली (Voter List) में एक ही व्यक्ति के कई नाम दर्ज हो जाने (बहुप्रविष्टियां) की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पर प्रभावी रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶फॉर्म-6 में अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 भरते समय आवेदक को अपना या अपने किसी निकट संबंधी का ही सक्रिय (Active) मोबाइल नंबर दर्ज कराना चाहिए। फॉर्म का अंतिम सबमिशन ई-साइन (e-Sign) प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होता है। ई-साइन सफल होने के बाद ही आवेदन का रेफरेंस नंबर जनरेट होता है और आवेदक को उसके मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से सफलता का संदेश मिलता है।
डीएम ने जन सुविधा केंद्र (CSC) संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि फॉर्म भरते समय किसी भी हाल में संचालक अपना खुद का, कोई काल्पनिक या गलत मोबाइल नंबर दर्ज न करें। आवेदन का रेफरेंस नंबर उसी मोबाइल नंबर पर जाता है जो फॉर्म में अंकित होता है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›रेफरेंस नंबर न आए तो स्क्रीन से नोट करें अक्सर सर्वर या नेटवर्क की समस्या के कारण आवेदक के मोबाइल पर रेफरेंस नंबर का मैसेज नहीं आ पाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए डीएम ने निर्देश दिया है कि ई-साइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर जो रेफरेंस नंबर दिखाई देता है, सीएससी संचालक उसका स्क्रीनशॉट लेकर या पर्ची पर लिखकर आवेदक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। इसी रेफरेंस नंबर के जरिए भविष्य में आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक की जा सकती है। रेफरेंस नंबर न मिलने पर घबराकर दोबारा आवेदन करने से बचें।
पूरा पता और पिन कोड लिखना अनिवार्य इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि फॉर्म-6 भरते समय आवेदक का पूरा और सही आवासीय पता (Address) पिन कोड सहित अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। यदि पता और पिन कोड सही होगा, तभी भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाने वाला मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपिक कार्ड/EPIC Card) आवेदक के घर तक सही समय पर पहुंच सकेगा।
🏪 आपके शहर के ऑफर
सही मोबाइल नंबर देने के फायदे:
आवेदन जमा होने की पुष्टि का एसएमएस मिलता है।
आवेदन में पता, फोटो या आयु प्रमाण पत्र से संबंधित किसी कमी की सूचना तुरंत मिल जाती है।
ई-ईपिक (e-EPIC) डाउनलोड करने में आसानी होती है।
मतदाता सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) या ECINET मोबाइल ऐप पर बूथ और बीएलओ की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि वे जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी के माध्यम से जल्द से जल्द जनपद के सभी जन सुविधा केंद्र संचालकों का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराएं, ताकि उन्हें फॉर्म-6 भरने की पूरी प्रक्रिया सही तरीके से समझाई जा सके।
Sabse pehle comment karne wale banein.