बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक माँ ने अपने तीन छोटे बच्चों की परवाह किए बिना मौत को गले लगा लिया। घरेलू कलह के चलते महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस घटना ने पीछे कई सवाल छोड़ दिए हैं, और एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए गम के अंधेरे में धकेल दिया है।READ ALSO:-मेरठ में सरेराह हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर किशोरी को गला दबाकर मारने की कोशिश, CCTV फुटेज वायरल
\r\n\r\n\r\n\r\n
अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम यह हृदय विदारक घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव सराय गुढ़ा की है। रविवार देर शाम, गांव के लोग उस वक्त सन्न रह गए जब उन्हें पता चला कि विपिन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी ज्योति ने अपने ही घर में फांसी लगा ली है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय ज्योति ने यह कदम उठाया, उस वक्त उसके पति व परिवार के अन्य लोग किसी काम से बाहर जंगल की ओर गए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का मंजर भयावह था।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n#BijnorPolice
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) October 5, 2025
\r\nथाना नजीबाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुढासराय उर्फ आजमपुर गाजी निवासी एक महिला की फांसी लगा लेने के कारण मृत्यु हो जाने पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद जनपद बिजनौर की बाइट ।#UPPolice pic.twitter.com/NIeIa4IYIY
\r\n\r\n
पुलिस के लिए पहेली बनी मौत की वजह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नजीबाबाद, नितेश प्रताप सिंह ने बताया, "पहली नजर में यह पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।" पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद किस स्तर तक पहुंच गया था कि महिला को यह कदम उठाना पड़ा।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पीछे छूट गए तीन बिलखते चेहरे इस घटना में सबसे बड़ा दर्द उन तीन मासूम बच्चों को मिला है, जिनसे उनकी माँ हमेशा के लिए बिछड़ गई। ज्योति अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। अब इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा, यह एक बड़ा सवाल है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई यही सोचकर सिहर उठता है कि आखिर ऐसी क्या मज़बूरी थी कि एक माँ को अपने जिगर के टुकड़ों को छोड़कर मौत का रास्ता चुनना पड़ा। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.