शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर। बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पटाखों में जोरदार विस्फोट शुरू हो गए, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।READ ALSO:-बिजनौर में किन्नरों का आतंक: नवजात की खुशी मातम में बदली, बधाई में 21 हजार रुपये मांगने पर रिटायर्ड दरोगा की हार्ट अटैक से मौत
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह घटना नहटौर के आकू गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि यह पटाखा फैक्ट्री नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से चलाई जा रही थी। अचानक आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखे पटाखों में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल पर भारी धुएं और विस्फोटों के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस और दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
यह हादसा एक बार फिर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.