शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर। बिजनौर में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसने आज एक और जान ले ली। जिले के नजीबाबाद स्थित इस्सेपुर गांव में खेत पर चारा लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है, और वे शव लेकर वन विभाग के कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं।READ ALSO:-
\r\n\r\n 
बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है क्योंकि पिछले दो हफ्तों में यह चौथी मौत है। इन लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीण और किसान यूनियन के सदस्य शव को लेकर सीधे डीएफओ कार्यालय पहुंच गए।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गुस्से से भरे ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन अभी भी जारी है, लेकिन अधिकारी कार्यालय से बाहर निकलकर उनसे बात करने को तैयार नहीं हैं। यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती समस्या को उजागर करती है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
जंतर–मंतर गेम खेलें।
पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर।
खेलें ▶
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.