शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी युवक ने 13 साल की एक मासूम किशोरी के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि इस घिनौनी करतूत की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दीं। किशोरी की मां की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-जिस शोरूम का हेमा मालिनी ने काटा फीता, 7 दिन बाद ही 'अवैध' घोषित! मेरठ में जैना ज्वेलर्स को विकास परिषद का नोटिस
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे हुआ हैवानियत का खुलासा?
\r\n\r\nयह दिल दहला देने वाली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। दिल्ली निवासी एक महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुई थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि 28 सितंबर को उनके पड़ोसी कमल पुत्र घनश्याम ने उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nथाना कोतवाली शहर पुलिस ने मु0अ0सं0 832/2025 धारा 65(1)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट व धारा 67(बी) आई0टी0 एक्ट संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।#UPPolice@dgpup@Uppolice@adgzonebareilly@digmoradabad pic.twitter.com/q383R9nh2o
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) September 29, 2025
\r\n\r\n
यह मामला शायद सामने ही नहीं आता अगर आरोपी ने अपनी दरिंदगी का डिजिटल सबूत खुद ही वायरल न किया होता। पड़ोस के ही एक अन्य युवक आदित्य ने जब इंस्टाग्राम पर किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत दौड़कर किशोरी की मां को इस बारे में बताया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया था
\r\n\r\nजब मां ने अपनी बेटी से बात की तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी। किशोरी ने बताया कि आरोपी कमल ने दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। उसने इस दौरान तस्वीरें खींचीं और ऑडियो भी रिकॉर्ड किया। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मां और ग्रामीणों ने पकड़ा दरिंदे को
\r\n\r\nडर और धमकी के बावजूद, अपनी बेटी के साथ हुई हैवानियत का पता चलते ही मां ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और आरोपी कमल को पकड़ लिया। इसके बाद उसे शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी कमल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.