बिजनौर: गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण बिजनौर में तटबंध पर बने खतरे के बीच, जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने बताया है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रहा है ताकि तटबंध को किसी भी तरह का नुकसान न हो।READ ALSO:-मेरठ में नौकरी के नाम पर ₹4.50 लाख की धोखाधड़ी, महिला ने 6 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी लगाया आरोप
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि आज ही तटबंध की मरम्मत कर पानी के बहाव को पूरी तरह रोक दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस काम में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
डीएम की अपील: अफवाहों और सेल्फी से बचें
\r\n\r\n
श्रीमती जसजीत कौर ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी खबर पर भरोसा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी में पानी कम हो रहा है और इस समय सभी आबादी क्षेत्र सुरक्षित हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे तटबंध के करीब जाने की कोशिश न करें और न ही वहां फोटो, वीडियो या रील्स बनाएं। ऐसा करने से मरम्मत के काम में रुकावट आती है और यह उनके लिए भी खतरनाक हो सकता है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मौके पर स्वयं जिलाधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, सिंचाई विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें