बिहार (Bihar) के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। राघोपुर इलाके में गंगा नदी के अंदर एक छोटी नाव पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई है। Vaishali Boat Capsize की इस भीषण घटना ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है और इनमें ज्यादातर लड़कियां हैं।

दावत में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास रहने वाले सिंघेश्वर राय के यहां दावत का आयोजन किया गया था। इसी दावत में शामिल होने के लिए करीब 20 युवक और बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव गंगा नदी में पलट गई और यह भीषण हादसा हो गया।

मृतकों की हुई पहचान, रेस्क्यू जारी हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक जिन मृतकों की पहचान हो सकी है, उनमें 13 वर्षीय पिंकी कुमारी, 6 वर्षीय अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, 18 वर्षीय अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। प्रशासन बाकी शवों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने किया 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान इस बड़े हादसे पर राघोपुर से स्थानीय विधायक और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, राज्य सरकार के प्रतिनिधि सम्राट चौधरी ने भी घटना को अत्यंत दुखद बताया है।

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel

उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।" राज्य सरकार की तरफ से नाव हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया गया है। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा किया जाए और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें