Russia-Ukraine War : यूक्रेन का दावा रूस के 50 सैनिकों मार गिराया, रूस ने कहा यूक्रेन सेना कर रही आत्मसमर्पण, भारत से मदद की गुहार

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के साथ नाटो देश आने की बात कह रहे है। अमेरिकी सेना लातविया पहुंच गई है।
 | 
ukraine ambassidor in India
Russia-Ukraine War : रूस के लगातार वार से यूक्रेन के हालात कुछ ही घंटों में हालात बदतर होते जा रहे हैं। करीब 10 शहरों में लोगों की मौत की खबर है। रूस ने कहा था कि वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। परंतु यूक्रेन से आ रही तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि इसमें आधा दर्जन से अधिक नागरिकों की मौत हुई है।

 

यूक्रेन की यह मुख्य स्थान तबाह

रूस ने दावा किया है कि उन्होंने सबसे पहले यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट (Air Defence System) किया है। उसके बाद 10 शहरों में अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए। जिसमें यूक्रेन के सैन्य हथियार डिपो को भी उड़ा दिया गया है। सैन्य हवाई अड्‌डे  को भी क्षतिग्रस्त किया है। कई सरकारी इमरातों को भी रॉकेट लॉन्चर, क्रूज मिसाईलों से निशाना बनाया गया है। also read : Russia-Ukraine War : तबाही के बीच यूक्रेन की महिला सैनिकों ने संभाला मोर्चा, रूस ने यूक्रेन का हथियार डिपो उड़ाया, फोटो देखें

russian war

 यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा ने कहा भारत मदद करे

अभी भारत में यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलिखा (Ukraine Ambassador Igor-Polikha) भारतीय मीडिया को संबाेधित कर रहे हैं। जिसमें उनहोंने कहा कि हमने अभी तक 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। वहीं, रूस के 5 लड़ाकू विमान भी नष्ट कर दिए गए हैं। हमारी सेना डटकर मुकाबला कर रही है। 

russia attack ukraine

यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विश्वस्तर पर काफी प्रभावी है। वह इस मामले में हमारी मदद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सैन्य मदद नहीं बल्कि इस युद्ध को खत्म करने में रूस से वार्ता के लिए मध्यस्थता करें। उन्होंने कहा कि भारत- यूक्रेन के बीच अच्दे संबंध हैं। हजारों छात्र यूक्रेन में शिक्षा ले रहे हैं।  also read : Russia-Ukraine WAR : फोटो में देखें Ukraine के बदतर हालात, कीव राजधानी से भाग रहे लोग, कई किमी. लंबा जाम

 

भारत एक विश्व शक्ति : यूक्रेन के राजदूत

राजदूत ने कहा कि भारत इस समय विश्वशक्ति है। भारत को इस मामले में मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मामले भारत अगर बातचीत करे तो इसका हल निकल सकता है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा हे कि यूक्रेन के लोग पड़ोसी देश सलोवाकिया की और भाग रहे हैं।   also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन पर साइबर अटैक, बैंक, एटीएम, सरकारी साइट बंद, NATO ने किया हमले का ऐलान, यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद
emergency control room
भारत में यूक्रेन में उपस्थित लोगों के लिए शुरू किया गया इमरजेंसी कंट्रोलरूम।

Ukraine में फंसे लोगों के लिए भारत में इमरजेंसी कंट्रोलरूम

अब भारतीय सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों व उनके परिवारजनों से संबंधित जानकारी के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम शुरू किया है। जो 24 घंटे चालू रहेगा।  also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन पर रॉकेट, क्रूज मिसाइल, फाइटर जेट से ताबड़तोड़ हमले, यूक्रेन के 2 शहरों ने किया आत्मसमर्पण 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।