उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार शाम जारी किए गए आदेश के अनुसार, शासन ने प्रदेश में 35 आईपीएस (IPS) और 31 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के एक साथ तबादले कर दिए हैं। इस बड़ी फेरबदल सूची में 2014 से लेकर 2022 बैच तक के अधिकारियों के साथ-साथ पीपीएस से प्रमोट हुए कई आईपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख कमिश्नरेट के साथ-साथ कई जिलों के पुलिस कप्तानों और अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।

कई कमिश्नरेट के DCP और ADCP बदले गए इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा बदलाव पुलिस कमिश्नरेट में किए गए हैं। लगभग एक दर्जन पुलिस उपायुक्त (DCP) और अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) इधर से उधर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कानपुर नगर के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह को अब गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में डीसीपी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
  • गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के डीसीपी साद मियां खां को आगरा भेजा गया है, जबकि आगरा के डीसीपी सैय्यद अली अब्बास को उनकी जगह गौतमबुद्धनगर में डीसीपी बनाया गया है।
  • आगरा के डीसीपी अतुल शर्मा (सेकंड) का तबादला प्रयागराज किया गया है।
  • कानपुर के डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी बनाया गया है।
  • प्रयागराज के डीसीपी नीरज पांडेय अब प्रयागराज में ही एसपी हेडक्वार्टर होंगे।
  • वाराणसी में तैनात एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज में एडीसीपी बनाया गया है। गौरतलब है कि श्रुति ने महाकुंभ के दौरान वाराणसी आने पर अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लिया था।

IPS चारू निगम समेत इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी अपनी कार्यशैली के लिए बहुचर्चित महिला आईपीएस अधिकारी चारू निगम का भी तबादला किया गया है। उन्हें एसपी यूपी-112 (लखनऊ) के पद से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी (गाजियाबाद) का सेनानायक नियुक्त किया गया है। लखनऊ की डीसीपी ममता रानी चौधरी को अब सीआईडी (CID) का एसपी बनाया गया है। इसी तरह वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी प्रमोद कुमार अब एसपी साइबर मुख्यालय होंगे और गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी रवि शंकर को दूसरी वाहिनी पीएसी में सेनानायक की कमान सौंपी गई है।

क्र०अधिकारी का नाम व बैचकहां से (वर्तमान पद)कहां को (नवीन तैनाती)
1चारू निगम, आईपीएस-आरआर-2014पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, उ0प्र0 लखनऊसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
2श्रवण कुमार सिंह, आईपीएस-एसपीएस-2014पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
3प्रमोद कुमार, आईपीएस-आरआर-2015पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसीपुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ
4रवि शंकर निम, आईपीएस-एसपीएस-2015पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरसेनानायक, 02वीं वाहिनी, एस.एस.एफ., गोरखपुर
5अतुल शर्मा-।।, आईपीएस-आरआर-2016पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरापुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
6सोनम कुमार, आईपीएस-आरआर-2016पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरापुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
7रविन्द्र कुमार, आईपीएस-आरआर-2016पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
8नीरज कुमार पाण्डेय, आईपीएस-एसपीएस-2016पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराजपुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज
9ममता रानी चौधरी, आईपीएस-एसपीएस-2017पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊपुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी., लखनऊ
10मो. इरफान अंसारी, आईपीएस-एसपीएस-2017पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, प्रयागराजपुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी०, उ०प्र० लखनऊ
11साद मिया खां, आईपीएस-आरआर-2018पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
12सैय्यद अली अब्बास, आईपीएस-आरआर-2018पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरापुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
13श्रुति श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसीअपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज
14विक्रम दहिया, आईपीएस-आरआर-2020अपर पुलिस अधीक्षक, पीलीभीतअपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली
15आयुष श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-2021पुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुरपुलिस अधीक्षक, नगर, उन्नाव
16राजेश गुनावत, आईपीएस-आरआर-2021सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद फिरोजाबादअपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
17अनन्त चन्द्रशेखर, आईपीएस-आरआर-2021अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौलीपुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुर
18देवेश चर्तुवेदी, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्याअपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, अम्बेडकरनगर
19विवेक तिवारी, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद खीरीअपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, बाराबंकी
20सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगरअपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, सम्भल
21अरीबा नोमान, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद झांसीअपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
22मनोज कुमार यादव, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुरअपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
23रिजुल, आईपीएस-आरआर-2022अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र० लखनऊअपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
24गौतम राय, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौरअपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, बिजनौर
25मेविस टॉक, आईपीएस-आरआर-2022सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद बांदाअपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र
26जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सी.आई.डी./यू.पी.एस.आई.एफ.एस., लखनऊपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
27कपिल देव सिंह, आईपीएस-एसपीएसपुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगरपुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ
28ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, गोरखपुरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
29बलवंत कुमार चौधरी, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, अयोध्यापुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद
30अभय नाथ त्रिपाठी, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, इटावापुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर
31हरेन्द्र कुमार, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी, अम्बेडकरनगरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा
32राजेश कुमार पाण्डेय, आईपीएस-एसपीएसपुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगरपुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
33हरेन्द्र प्रताप यादव, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एस.डी.आर.एफ., लखनऊपुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ
34कुलदीप सिंह, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी, सम्भलसेनानायक, 43 वाहिनी पीएसी, एटा
35विनीत भटनागर, आईपीएस-एसपीएसपुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, हापुड़पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

युवा अधिकारियों को मिला प्रमोशन और नए जिलों का प्रभार इस फेरबदल में कई युवा आईपीएस अधिकारियों को जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के पद पर प्रमोट कर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • जौनपुर नगर के एसपी आयुष श्रीवास्तव को एसपी उन्नाव नगर बनाया गया है।
  • पीलीभीत के एडिशनल एसपी विक्रम दहिया को चंदौली भेजा गया है।
  • चंदौली के एडिशनल एसपी ए. चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर की कमान दी गई है।
  • सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद राजेश गुनावत को वाराणसी का एडीसीपी बनाया गया है।
  • सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या देवेश चतुर्वेदी को एडिशनल एसपी अंबेडकर नगर, विवेक तिवारी को खीरी से एडिशनल एसपी बाराबंकी, और सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर से एडिशनल एसपी संभल बनाया गया है।
  • गौतम राय को सहायक पुलिस अधीक्षक बिजनौर से एडिशनल एसपी (ग्रामीण) बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यालय और पीएसी में भी हुए बदलाव तबादला सूची में सीआईडी, इंटेलिजेंस मुख्यालय, पीएसी और पुलिस मुख्यालय में तैनात अफसरों के कार्यक्षेत्र भी बड़े पैमाने पर बदले गए हैं। बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सोनभद्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है। एसपी सीआईडी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में डीसीपी, कानपुर में डीसीपी कपिल देव सिंह को लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक, और एसडीआरएफ में एसपी हरेंद्र यादव को एसपी यूपी-112 बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन