Bank Holidays in May :बैंक संबंधी कार्यों में ना करें लापरवाही, मई में 13 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, RBI द्वारा जारी कैलेंडर चेक करें

बैंक संबंधी कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। मई माह में ज्यादातर राज्यों में 13 दिन की छुटि्टयां बैंक में पड़ेंगी। ऐसे में आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। 
 | 
Bank Holidays in May
Bank Holidays in May : बैंक से जुड़े कार्य सभी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में बैंक संबंधी कोई कार्य आपका भी है तो उसे करने में लापरवाही ना करें, क्योंकि मई माह में ज्यादातर राज्यों में बैंक की 13 उिप कर छुटि्टयां रहेंगी। कुल मिलाकर मात्र 18 दिन ही बैंक खुलेंगे। 

 

जानकारी के अनुसार मई महीने की शुरुआत यानी 1,2 और 3 तारीख को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, मई में कुल 13 दिन बैंक में छुट्टी रहने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने छुट्टियों (Bank Holidays 2022) की लिस्ट जारी कर दी है। READ : Airtel ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, अब 1 साल की जगह 6 महीने के लिए ही मिलेगी यह सर्विस

 

कई राज्यों में कल से तीन दिनों के लिए बैंक बंद

जानकारी के अनुसार 1 मई को मजदूर दिवस और रविवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, 2 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती है। वहीं, उससे अगले दिन यानि 3 मई को ईद का त्योहार होने से बैंक बंद रहेंगे। अगर आप अगले तीन दिनों के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो उसे आगे के लिए प्लान कर लें। हालांकि कुछ राज्य हैं जहां 2 मई को छुट्‌टी नहीं रहेगी।  read :  कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखें : युवक ने पहले पत्नी और बेटी को गोली मारी, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा 

bank holiday

मई में इन तारीख को बंद रहेगें बैंक (May Bank Holidays 2022)

  • 1 मई 2022 -  मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस/रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
  • 2 मई 2022 -  भगवान श्री परशुराम जयंती (कई राज्यों में अवकाश)
  • 3 मई 2022 -  ईद-उल-फितर (लगभग पूरे देश में अवकाश), बसवा जयंती (कर्नाटक)
  • 4 मई 2022 -  ईद-उल-फितर (तेलंगाना)
  • 8 मई 2022 - रविवार
  • 9 मई 2022 - गुरु रवींद्रनाथ जयंती (पश्‍च‍िम बंगाल और त्रिपुरा)
  • 14 मई 2022 - दूसरा शनिवार
  • 15 मई 2022 - रविवार
  • 16 मई 2022 - बुद्ध पूर्णिमा (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
  • 22 मई 2022 - रविवार
  • 24 मई 2022 - काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)
  • 28 मई 2022 - चौथा शनिवार
  • 29 मई 2022 - रविवार

bank Holiday

रिजर्व बैंक ने जारी की है लिस्ट

आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं जहां सभी राज्यों के बैंकों  की मई माह की छुटि्टयों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।