कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखें : युवक ने पहले पत्नी और बेटी को गोली मारी, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा

मुश्किल से यह वीडियो 30 सेकेंड का  है। जिसमें तीन जान चली गई। वीडियो में दिखाई दे रही है कि आरोपी ने एक के बाद एक मां-बेटी पर गोली चला दी। फिर खुद को गोली मार ली।
 | 
ptna news
राजधानी पटना (Patna) में एक सख्श ने पहले बेटी और फिर पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बड़ी वारदात को लेकर पुलिस ने घेरलू विवाद बताया है। पुलिस की माने तो आरोपी युवक की यह दूसरी शादी थी। 

 

 ये है वीडियो में

जानकारी के अनुसार घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस कॉलोनी ब्लॉक- ए में हुई। घटना दोपहर की बताई जा रही है। वीडियो (Patna murder video) में दिख रहा है कि रास्ते पर दो महिलाएं और बच्ची जा रहे हैं। तभी एक युवक उन्हें रोक लेता है। कुछ ही सेकेंडों में वह पहले बेटी को गोली मार देता है और उसके बाद पत्नी को गाेली मारता है। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर जाती हैं। उसके बाद वह व्यक्ति खुद की दाहनी ओर कनपटी पर सटाकर गोली मार लेता है। 

 

मुश्किल से यह वीडियो 30 सेकेंड का  है। जिसमें तीन जान चली गई। वीडियो में दिखाई दे रही तीसरी महिला आरोपी युवक की सास है। यह भी पढ़ें - Tata Electric car : कल लॉन्च होगी टाटा मोटर्स की नई Eletric car, जानें क्या होंगे फीचर्स

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले युवक का नाम राजीव कुमार था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी शशिप्रभा से हुई थी। शशिप्रभा ने राजीव से तलाक ले लिया था और अलग रह रही थी। बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी एक बेटी सारा उर्फ संस्कृति भारती थी जो पिता राजीव के पास नहीं रहना चाहती थी। जिसके चलते वह नाराज था। राजीव ने साली प्रियंका से दूसरी शादी कर ली। कुल मिलाकर दूसरी शादी के बाद भी बेटी और पत्नी अलग रह रहे थे। 

 


आज ही बेगूसराय से लौटी थी पत्नी और बेटी

जानकारी के अनुसार पत्नी प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती है। राजीव बेरोजगार था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ही बेटी सारा और पत्नी प्रियंका गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में स्थित घर पर लौटे थे। तभी रास्ते पर जाते समय आरोपी अजय ने उन्हें रोक लिया और इस घटना को अंजाम दे डाला।  Read More: नोकिया कंपनी ने लॉन्च किए 1400 रुपये से भी कम कीमत वाले 2 शानदार फीचर फोन, देखें पूरी डिटेल

 

पॉश इलाके में हुई घटना

पटना में जिस जगह यह घटना हुई है। वह पॉश इलाके में आता है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास कई आईपीएस अधिकारियों के आवास भी बने हैं। इसके अलावा भी कई अधिकारी वहां रहते हैं। गोली की आवाज सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले तो देखा तीन शव सड़क किनारे पड़े हुए थे।  

priyanka

 

devanant hospital

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।