Nokia feature Phone : नोकिया कंपनी ने लॉन्च किए 1400 रुपये से भी कम कीमत वाले 2 शानदार फीचर फोन, देखें पूरी डिटेल

Nokia feature Phone : HMD Global जो Nokia को लाइसेंस देती है। उसने भारत में दो फीचर फोन्स लॉन्च कर दिेए हैं। इन फीचर हैंडसेट को Nokia 105 और Nokia 105 Plus नाम दिया गया है। 
 | 
nokia
Nokia feature Phone : HMD Global जो Nokia को लाइसेंस देती है। उसने भारत में दो फीचर फोन्स लॉन्च कर दिेए हैं। इन फीचर हैंडसेट को Nokia 105 और Nokia 105 Plus नाम दिया गया है। दोनों फोन में एक जैसी ही खूबियां हैं। आपको बता दें कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। आइए जानते हैं इन फोन की कीमत और फीचर्स...

Nokia 105 और Nokia 105 Plus की कीमत

Nokia 105 की कीमत 1,299 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, Nokia 105 Plus के दाम 1,399 रुपये हैं। Read More. IPL 2022 PBKS vs CSK : चेन्नई और पंजाब के बीच होगा आज का मुकाबला, देखें दोनों टीमों के Playing 11
nokia
Nokia 105 और Nokia 105 Plus

Nokia 105 और Nokia 105 Plus की उपलब्‍धता

आपको बता दें कि दोनों फोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। यही नही कंपनी इन फोन्स पर 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है

Nokia 105 और Nokia 105 Plus कलर ऑप्सन 

Nokia 105 चारकोल और ब्‍लू कलर में आता है वहीं दूसरी ओर, Nokia 105 Plus चारकोल और रेड कलर में उपलब्ध है।

Nokia 105 और Nokia 105 Plus के फीचर्स 

ये दोनों फीचर फोन 2G हैं, जिनमें 1.77 इंच की स्क्रीन है। दोनों फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Nokia 105 और Nokia 105 Plus दोनों में चार्जिंग के लिए एक माइक्रो-USB पोर्ट और एक 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। दोनों नोकिया फोन वायरलेस FM स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करते हैं।
nokia
Nokia 105 और Nokia 105 Plus
कम्पनी ने दावा किया है Nokia 105 और नोकिया 105 Plus में 'लंबे समय तक चलने वाली' बैटरी है। यह 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 18 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती हैं। कंपनी ने अभी तक बैटरी कैपिसिटी के बारे में नहीं बताया है। फिर भी बताया जा रहा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। इन दोनों फोन में इनबिल्ट मेमोरी दी गई है।

 

कंपनी के मुताबिक यह 2,000 कॉन्टैक्ट्स और 500 SMS मैसेज को स्टोर कर सकती है। दोनों फोन्‍स में एक बिल्ट-इन टॉर्च है। इसके अलावा Snake गेम्स भी क्लासिक प्रीलोड किया गया है। Nokia 105 Plus में 32GB तक मेमोरी कार्ड का सपोर्ट दिया जा रहा है। इसमें MP3 और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है। इन्‍हें प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स साइट्स और नोकिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।