Sony ने अपनी प्रीमियम Signature Series Walkman रेंज में तीन नए म्यूजिक प्लेयर पेश किए हैं। इनके नाम NW-WM1ZM3, NW-WM1AM3 और NW-ZX900 हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों में प्रीमियम बॉडी, खास ऑडियो तकनीक और लंबी बैटरी लाइफ पर ध्यान दिया गया है।
स्मार्टफोन और वायरलेस ईयरबड्स के दौर में भी ऐसे यूजर्स हैं जो अलग म्यूजिक प्लेयर के जरिए बेहतर ऑडियो क्वालिटी चाहते हैं। Sony की यह नई सीरीज उसी वर्ग को ध्यान में रखकर लाई गई है। तीनों डिवाइस फिलहाल कुछ वैश्विक बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
प्रीमियम मटेरियल और ऑडियो तकनीक
सबसे महंगे मॉडल NW-WM1ZM3 की बॉडी के आगे और पीछे के हिस्से में 4N ऑक्सीजन-फ्री कॉपर का इस्तेमाल हुआ है। इस पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन बास, साउंडस्टेज और हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को बेहतर बनाता है। इसमें Kimber Kable वायरिंग भी दी गई है।
NW-WM1AM3 और NW-ZX900 की मुख्य बॉडी एल्युमिनियम अलॉय की बनी है। इन दोनों के पिछले हिस्से में गोल्ड-प्लेटेड ऑक्सीजन-फ्री कॉपर का उपयोग किया गया है। तीनों मॉडल Sony की S-Master HX डिजिटल एम्प तकनीक और Native DSD फॉर्मेट को सपोर्ट करते हैं। ये DSD Remastering Engine के साथ आते हैं।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›बैटरी, डिस्प्ले और कीमत
बैटरी के मामले में NW-ZX900 सबसे आगे बताया गया है। कंपनी के अनुसार, 128kbps MP3 प्लेबैक पर यह 40 घंटे तक चल सकता है। स्ट्रीमिंग के दौरान इसकी बैटरी लाइफ 35 घंटे तक बताई गई है। NW-WM1ZM3 और NW-WM1AM3 128kbps MP3 प्लेबैक पर 35 घंटे तक और स्ट्रीमिंग में 31 घंटे तक चल सकते हैं।
🏪 आपके शहर के ऑफर
NW-ZX900 में अल्ट्रा-लो-नॉइज LDO रेगुलेटर और क्रिस्टल ऑसिलेटर दिए गए हैं। डिस्प्ले की बात करें तो NW-WM1ZM3 और NW-WM1AM3 में 5.5 इंच की स्क्रीन है। NW-ZX900 में 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यूजर्स होम स्क्रीन के इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
कीमत की बात करें तो NW-WM1ZM3 अमेरिका में 5,899 डॉलर और कनाडा में 8,259.99 कनाडाई डॉलर में पेश किया गया है। NW-WM1AM3 की कीमत अमेरिका में 2,999.99 डॉलर और कनाडा में 4,199.99 कनाडाई डॉलर है। NW-ZX900 अमेरिका में 1,899.99 डॉलर और कनाडा में 2,659.99 कनाडाई डॉलर में उपलब्ध कराया गया है।
भारतीय रुपये के हिसाब से इनकी कीमत करीब 5.60 लाख, 2.85 लाख और 1.80 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि भारत में इन Walkman के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने तीनों मॉडल कुछ ग्लोबल मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराए हैं।
स्रोत: ABP News

Sabse pehle comment karne wale banein.