Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी; जाने कितनी है कीमत

Xiaomi Redmi 10 Prime के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये तय की गई है। Redmi 10 Prime में पीछे की तरफ चार कैमरे हैं।

 | 
Redmi 10 Prime

whatsapp gif

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया गया है। Redmi 10 सीरीज के इस पहले स्मार्टफोन में Xiaomi ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया है। Xiaomi Redmi 10 Prime में 50MP क्वाड रियर कैमरा उलपब्ध है। फोन को 4GB+64GB और 6GB+128GB दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। Read Also : Redmi Earbuds 3 Pro भारत में लॉन्च, 30 घंटे का बैटरी बैकअप; जानिए कितनी है कीमत

dr vinit new

Redmi 10 Prime price in india, sale date

Xiaomi Redmi 10 Prime के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये तय की गई है। फोन की सेल 7 सितंबर से mi.com, Mi Home, Amazon, Mi Stores, Mi Studio और रिटेल स्टोर्स पर एक साथ शुरू होगी। HDFC बैंक Credit Card के जरिये पेमेंट करने पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।   Read Also : Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 10 Prime Specifications

  • रेडमी 10 प्राइम में 6.5 FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।
  • Xiaomi Redmi 10 Prime की स्क्रीन पर CORNING GORILLA GLASS 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 4GB/6GB RAM ऑप्शन और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं।
  • इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Read Also : Vivo Y12G भारत में लॉन्च, 5000mAh की दमदार बैटरी, जाने फीचर्स और कीमत

devanant hospital

  • Redmi 10 Prime में पीछे की तरफ चार कैमरे हैं। फोन का मेन कैमरा 50MP का है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • हालांकि, बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलता है। रेडमी 10 प्राइम में 9W रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।
  • फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साइड में दिया गया है। इसमें आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा।

Redmi Earbuds 3 Pro launched in india, price and sale date

रेडमी 10 प्राइम के साथ कंपनी ने Redmi Earbuds 3 Pro भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसे ब्लू, पिंक और वाइट कलर में पेश किया गया है। रेडमी के इस ईयरबड्स की सेल 9 सितंबर को शुरू होगी। इसे Amazon, Mi.com, Mi Home stores और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसमें 600mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह बैटरी 30 घंटे तक का बैकअप देगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।