अगर आपके फोन में भी हैं ये Android Apps तो तुरंत करें डिलीट, गूगल ने Play Store से किया बैन

 Google Ban 7 Android Apps on Play Store: Google का कहना है कि इन एप्स में मैलवेयर पाया गया है, जिसके चलते इन्हें बैन किया गया है। चिंताजनक बात यह है कि लाखों लोग इन ऐप्स को पहले ही डाउनलोड कर चुके हैं

 | 
Google Ban 7 Android Apps on Play Store:
Google Ban 7 Android Apps on Play Store: हाल ही में गूगल ने प्ले स्टोर से 7 एप्स को हटाया है। Google का कहना है कि इन एप्स में मैलवेयर पाया गया है, जिसके चलते इन्हें बैन किया गया है। चिंताजनक बात यह है कि लाखों लोग इन ऐप्स को पहले ही डाउनलोड कर चुके हैं और वर्तमान में इनका उपयोग भी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपने फोन एंड्रॉयड मोबाइल में इनमें से कोई एप इंस्टॉल कर रखी है तो तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि ये एप्स वे यूजर के डाटा का इस्‍तेमाल कर रहे थे। ये ऐप्‍स व्‍यक्तिगत जानकारी और पैसों की जानकारी भी जुटा रहे थे। Read Also : Reliance JioBook: Jio लाने वाला है सस्ता Laptop! इन खासियत से हो सकता है लैस

 

2 Smart TV Based Apps भी बैन

इसके साथ ही गूगल ने स्मार्ट टीवी बेस्ड दो एप्स Smart TV Remote और Halloween Coloring को भी बैन किया है। Smart TV Remote को कम से कम 1 हजार बार डाउनलोड किया गया है। इसकी जानकारी Kaspersky के सिक्योरिटी एनालिस्ट Tatyana Shishkova ने दी है, जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर पर दो मैलिशियस ऐप्स के नामों की जानकारी के लिए ट्विटर की मदद ली है। Shishkova के मुताबिक ये ऐप Trojanised Joker मैलवेयर के साथ आती हैं। Read ALso : Cashback चाहिए तो Airtel और Jio यूजर्स इन प्लांस से करें रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड Data

 

इन 7 एंड्रॉइड ऐप्स में शामिल हैं

1. Now QRcode Scan (10,000 से अधिक इंस्टाल)
2. EmojiOne Keyboard (50,000 से अधिक इंस्टाल)
3. Battery Charging Animations Battery Wallpaper (1,000 से अधिक इंस्टाल)
4. Dazzling Keyboard (10 से अधिक इंस्टाल)
5. Volume Booster Louder Sound Equalizer (100 से अधिक इंस्टाल)
6. Super Hero-Effect (5,000 से अधिक इंस्टाल)
7. Classic Emoji Keyboard (5,000 से अधिक इंस्टाल) Microsoft Surface SE: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया बेहद सस्ता लैपटॉप, जानिए Windows 11SE से लैस Laptop की कीमत और खासियत)

 

चुरा रही थीं लोगों की निजी जानकारी

दरअसल बहुत से लोग बिना सोचे समझे कोई भी एप अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं, या फिर व्हाट्सएप व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मिले किसी भी लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक कर लेते हैं। ऐसा करते ही अक्सर वे लोग हैकर्स के निशाने पर आ जाते हैं और उनके फोन पर हैकर्स का कब्जा हो जाता है। जिसके बाद हैकर्स लोगों की व्‍यक्तिगत जानकारी और पैसों की जानकारी भी जुटा लेते हैं। ये 7 एप्स भी ऐसी ही पाई गई हैं। इन एप्स पर यूजर को कई तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं, ताकि वे अपनी जानकारी दे।

 

रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी एप्स के जरिये अवैध रूप से धन कमाने के लिए हैकर्स नकली सब्सक्रिप्शन और इन-ऐप खरीदारी के माध्यम से आम मैलवेयर हमले करते हैं। ऐसे में अपने स्मार्टफोन की आज ही जांच करें और अगर इनमें से कोई एक भी एप आपने अपने फोन में इंस्टॉल कर रखी है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। हसके साथ ही किसी भी एसे लिंक पर क्लिक न करें जो संदिग्ध हो या अनजान हो। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।