Apple ने कम किए iPhone 12 के दाम, iPhone 13 लॉन्च होते ही कंपनी ने भारत में बंद किए दो माॅडल

 Apple India Online Store पर iPhone 12 के  64GB स्टोरेज मॉडल का दाम Rs 65,900 कर दिया गया है। उधर iPhone 13 (आईफोन 13) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

 | 
Iphone 13
iPhone 13 (आईफोन 13) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 14 सितंबर को हुए Apple के इवेंट में चार नए आईफोन (new iPhone) को लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत (Price in inida) भारत में Rs 69,900 से शुरू होती है। iPhone 13 के लॉन्च के साथ-साथ कंपनी ने iPhone 12 की कीमत (iPhone 12 Price) भी कम कर दी है। 

news shorts

IPHONE 12 की भारतीय कीमत (IPHONE 12 PRICE IN INDIA)

Apple India Online Store पर iPhone 12 के 64GB स्टोरेज मॉडल का दाम Rs 65,900 कर दिया गया है। डिवाइस के 128GB और 256GB वेरिएंट के लिए क्रमश: Rs 70,900 और Rs 80,900 देने होंगे। आईफोन 12 छह रंगों ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, पर्पल, ग्रीन और प्रॉडक्ट रेड में आता है। अगर आप चाहें तो इसे अमेज़न से खरीद सकते हैं। Read Also : iPhone 13 सीरीज के बारे में जाने सब कुछ, किस माॅडल में क्या है खास; कीमत, कलर ऑप्शन, प्री-बुकिंग और सेल डिटेल

 

IPHONE 13 की भारतीय कीमत (IPHONE 13 PRICE IN INDIA)

iPhone 13 की बात करें तो इसके 128GB वेरिएंट के लिए Rs 79,900, 256GB वेरिएंट के लिए Rs 89,900 और 512GB वेरिएंट के लिए Rs 1,09,900 देने होंगे। नए आईफोंस (new iPhones) 17 सितंबर यानि शुक्रवार शाम 5:30PM IST से प्री-ऑर्डर के लिए लाइव जाएंगे और इन्हें 24 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।  Read Also : Realme Cobble व Pocket ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च; कीमत 1,099 रुपये से शुरू

 

IPHONE 12 MINI की भारत में कीमत (IPHONE 12 MINI PRICE IN INDIA)

iPhone 12 mini के बेस वेरिएंट (64GB) की कीमत Rs 59,900 से शुरू होती है। यह 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है और इसका दाम क्रमश: Rs 64,900 और Rs 74,900 है। डिवाइस वर्तमान में अमेज़न पर आउटऑफ स्टॉक है। Read Also : Realme Pad भारत में लॉन्च, 10.4 इंच डिस्प्ले के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड सपोर्ट; जानिए कीमत और खासियत

 

IPHONE 13 MINI प्राइस VS IPHONE 12 MINI प्राइस

iPhone 13 mini सीरीज़ का सबसे निचला वेरिएंट है। इसके 128GB मॉडल का प्राइस Rs 69,900, 256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 79,900 है और अगर आप 512GB स्टोरेज चुनते हैं तो इसके लिए Rs 99,900 की रकम देनी होगी। iPhone 13 mini पांच रंगों में आता है जिसमें पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट, और प्रॉडक्ट रेड शामिल है।  Read Also : Realme 8i और Realme 8s 5G भारत में लॉन्च, 5,000mAh बैटरी; कीमत 13,999 से शुरू...

 

APPLE ने भारत में बंद किए IPHONE 12 PRO और IPHONE 12 PRO MAX

भारत में iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max के लॉन्च के बाद Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को भारत में बंद कर दिया है। हालाँकि, पिछली पीढ़ी के दोनों iPhone मॉडल फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेज़न इंडिया (Amazon) पर उपलब्ध हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।