IPL 2022 Retention: धोनी-कोहली हुए रिटेन, कम हो गई कीमत, भुवनेश्वर को हैदराबाद ने किया बाहर; जानें किस टीम में कौन सा खिलाड़ी

IPL 2022 Retention Live Updates: IPL 2022 में दो नई टीमें साथ जुड़ रही हैं। लखनऊ और अहमदाबाद के आने के साथ ही आईपीएल में अब कुल 10 टीमें हो गई हैं। अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना अभी बाकी है इससे पहले टीमें तैयारियों में जुट चुकी हैं। 

 | 
IPL 2022
IPL 2022 Retention LIVE: आखिर वह पल सामने आ गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल IPL रिटेंशन की लिस्ट सामने आ गई है। वहीं चेन्नई ने जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि धोनी की फीस से 3 करोड़ कम कर लिए हैं। उधर RCB ने भी विराट कोहली के 2 करोड़ रुपये कम कर दिए हैं।

 

dr vinit new

हर टीम के पास 90 करोड़ रुपये

एक टीम के पास कुल 90 करोड़ रुपये होंगे। पिछली बार यह 85 करोड़ रुपये था। फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को रिटेन करने या न करने पर इसी 90 करोड़ में से तय रकम कटेगा। किसी फ्रेंचाइजी के चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़, दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 14 करोड़ रुपये कटेंगे। Read Also : 83 Trailer Release: रोंगटे खड़े कर देगी पहला वर्ल्ड कप जीतने की कहानी, फ़िल्म 83 का ट्रेलर रिलीज, कपिल देव बन छाए रणवीर

 

हैरान कर देंगे कुछ फैसले

पुरानी आठ टीमों ने कई हैरान करने वाले फैसले लिए हैं, जिनमें कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को रिटेन नहीं किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने युजवेंद्र चहल को रिलीज़ कर दिया है। वहीं हैदराबाद ने भी भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर दिया है। मेंगा ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये पंजाब के पास हैं। पंजाब ने केवल 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। Read also: Mahindra XUV700 : नई बुकिंग की डिलीवरी मई 2022 के बाद, चिप बन रही डिलवरी में अड़चन, देखें


IPL 2022 Retention LIVE: 

 

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन- कप्तान रोहित शर्मा 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ , कीरोन पोलार्ड 6 करोड़ और सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुओय में टीम में बरकरार हैं। Mi ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है इसीलिए Mi के मेगा ऑक्शन के पर्स से 42 करोड़ रुपए कट जाएंगे, अब MI के पर्स में मेगा ऑक्शन के लिए 48 करोड़ बाकी हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नामों को रिटेन नहीं किया है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को अब ऑक्शन में जाना पड़ेगा।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली को 15 करोड़, मैक्सवेल को 11 करोड़ और सिराज को 7 करोड़ में रिटेन किया है। RCB ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है इसीलिए RCb के मेगा ऑक्शन के पर्स से 33 करोड़ रुपए कट जाएंगे, अब इनके पर्स में मेगा ऑक्शन के लिए 57 करोड़ बाकी हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बड़े खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है, आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ियों को आरसीबी ने जगह नहीं दी है।

 

चेन्नई सुपर किंग CSK)

चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने रविन्द्र जडेजा-16 करोड़, महेंद्र सिंह धोनी -12 करोड़, मोइन अली 8 करोड़, ऋतु गायकवाड़ - 6 करोड़ रुपये के साथ रिटेन कर लिया है। CsK के लिए धोनी ही कप्तानी करेंगे। CsK ने 42 करोड़ खर्च कर दिए अब मेगा ऑक्शन के पर्स में 48 करोड़ बाकी हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया है, जो हैरान करने वाला है। ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, सैम कुरेन जैसे खिलाड़ियों को भी चेन्नई ने रिटेन नहीं किया है।

 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने केन विलियमसन 14 करोड़, अब्दुल समद को 4 करोड़ और उमरान मालिक को 4 करोड़ रुपये देकर टीम में बरकरार रखा है। SRH के पर्स से 22 करोड़ रुपये कट जाएंगे, अब मेगा ऑक्शन के लिए इनके पास 68 करोड़ रुपये हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर, राशिद खान को बाहर कर दिया गया है। हैदराबाद की टीम से भुवनेश्नर कुमार, मोहम्मद नबी जैसे बड़े खिलाड़ी भी बाहर हो गए हैं।

 

किंग्स इलेवन पंजाब (KXI Punjab)

किंग्स इलेवन पंजाब (KXI Punjab) ने मयंक अग्रवाल 14 करोड़ और अर्शदीप को 4 करोड़ में रिटेन किया है। पंजाब के मेगा ऑक्शन के पर्स से 18 करोड़ रुपए कट जाएंगे, अब पंजाब के पर्स में मेगा ऑक्शन के लिए 72 करोड़ बाकी हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: पंजाब किंग्स ने कप्तान केएल राहुल को रिटेन नहीं किया है, इसके अलावा मोहम्मद शमी, शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज़ किया गया है।

 

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)  ने ऋषभ पंत -16 करोड़, अक्षर पटेल - 9 करोड़ रुपये, पृथ्वी शॉ - 7.50 करोड़, एनरिक नौर्किया 6.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। पर्स से 42.5 करोड़ खर्च कर दिए, अब मेगा ऑक्शन के लिए 47.5 करोड़ बचे हैं।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: दिल्ली कैपिटल्स से शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है। दिल्ली की टीम ने आवेश खान को भी रिटेन नहीं किया है, जो आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर थे।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आन्द्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर 8 करोड़, सुनील नरेन 6 करोड़ में रिटेन किया है।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान इयॉन मोर्गन को ही रिटेन नहीं किया है, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भी रिटेन नहीं किया गया है। शाकिब अल हसन, लॉकी फर्ग्युसन, नीतीश राणा जैसे खिलाड़ियों को भी कोलकाता ने अपने साथ नहीं रखा है।

 

राजस्थान राॅयल्स (RR)

राजस्थान राॅयल्स (RR) ने संजू सैमसन को 14 करोड़, जॉस बटलर को 10 करोड़, यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ में रिटेन किया है।

 

ये खिलाड़ी किए रिलीज: राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, क्रिस मोरिस, जयदेव उनादकट, राहुल तेवतिया, रियान पराग जैसे नामों को रिलीज़ कर दिया है।

 

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कितनी रकम के साथ उतरेंगी टीमें

पंजाब किंग्‍स - 72 करोड़ रुपए
सनराइजर्स हैदराबाद - 68 करोड़ रुपए
राजस्‍थान रॉयल्‍स - 62 करोड़ रुपए
आरसीबी - 57 करोड़ रुपए
सीएसके - 48 करोड़ रुपए
केकेआर - 48 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस - 48 करोड़ रुपए
दिल्‍ली कैपिटल्‍स - 47.5 करोड़ रुपए

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।