83 Trailer Release: रोंगटे खड़े कर देगी पहला वर्ल्ड कप जीतने की कहानी, फ़िल्म 83 का ट्रेलर रिलीज, कपिल देव बन छाए रणवीर

 83 Movie Trailer Release: रणवीर सिंह की इस मूवी से वर्ल्‍ड कप की यादें ताजा होंगी। फ़िल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

 | 
83 trailer
 

83 Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म '83' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म के रिलीज़ होने का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फ‍िल्‍म 83 के ट्रेलर को लेकर काफी बज है।

83 Trailer देखकर गर्व से ऊंचा हो जाएगा सिर

कबीर खान के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 का तीन मिनट 49 सेकंड का ट्रेलर गर्व से सिर ऊंचा कर देता है। ट्रेलर से पता चलता है कि इज्‍जत कमाने के लिए हमारे प्‍लेयर्स ने जी जान लगा दी थी और पहला विश्‍वकप अपने नाम किया था। कपिल देव के किरदार में रणवीर ने दिल जीत लिया है।  Read also: Mahindra XUV700 : नई बुकिंग की डिलीवरी मई 2022 के बाद, चिप बन रही डिलवरी में अड़चन, देखें

रणवीर ने की बहुत मेहनत

ट्रेलर जिसने भी देखा वो रणवीर सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहा है। कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह छा गए। फ‍िल्‍म के डायलॉग, उनका अंदाज भी जबरदस्‍त है। ट्रेलर से ही पता चलता है कि कपिल देव बनने के लिए रणवीर ने क‍ितनी मेहनत की है। 

Youtube पर किसी ने डिसलाइक नहीं किया film 83 Trailer

फ‍िल्‍म 83 के ट्रेलर को सोशल मीडिया के साथ साथ यूट्यूब पर जबरदस्‍त रेस्‍पांस मिल रहा है। महज 2 घंटे में ही यूट्यूब पर 2 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज पार कर रहे हैं। वहीं इस ट्रेलर को किसी ने डिस्‍लाइक नहीं किया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फ‍िल्‍म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। 

24 दिसंबर को रिलीज होगी फ़िल्म 83 (83 Movie release Date)

रणवीर सिंह की इस मूवी से वर्ल्‍ड कप की यादें ताजा होंगी। फ़िल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसके साथ ही इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।

83 Movie Cast

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भी नजर आएंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।