🔍 Search: UPI Transactions
UPI Transactions News: त्योहारी सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत, 15 अक्टूबर से लागू होने वाला 0.4% UPI चार्ज अगले साल तक टलने की उम्मीद, पेटीएम समेत फिनटेक शेयरों में भारी गिरावट
UPI के माध्यम से ₹2000 से अधिक के लेनदेन पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाले 0.4% मर्चेंट चार्ज को सरकार टाल सकती है। त्योहारी सीजन में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से इसे 1 जनवरी 2027 तक बढ़ाया जा सकता है। इस खबर के बाद शेयर बाजार में पेटीएम और मोबिक्विक जैसी बड़ी फिनटेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

डिजिटल पेमेंट पर बड़ी राहत : केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन, 2000 रुपये तक के UPI और RuPay ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
वित्त मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर RuPay डेबिट कार्ड और ₹2,000 तक के UPI लेन-देन को पूरी तरह शुल्क मुक्त कर दिया है। अब कोई भी बैंक या ऐप ग्राहकों या दुकानदारों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूल सकेगा।
