🔍 Search: Sultanpur Accident
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, लखनऊ से देवरिया जा रहे 4 क्रिकेट खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से देवरिया जा रही क्रिकेट खिलाड़ियों से भरी तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
