मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) परिसर में मंगलवार देर रात सरेआम गुंडई और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के एक छात्र आर्यन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अक्षय बैंसला और उसके साथियों पर फायरिंग करने और चाकू से कई वार करने का आरोप लगाया है।Read also:-मेरठ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति! इन 4 चौराहों पर बनेगी ई-रिक्शा लेन, सभी केबल होंगे भूमिगत; खर्च होंगे ₹15 करोड़
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फोन कर बुलाया, फिर किया जानलेवा हमला पीड़ित छात्र आर्यन, जो गांव मोरा का निवासी है और मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहा है, ने पुलिस को आपबीती बताई। आर्यन का आरोप है कि मंगलवार रात परतापुर क्षेत्र के रहने वाले अक्षय बैंसला ने उसे फोन कर चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाया था। जब आर्यन वहां पहुंचा, तो अक्षय बैसला ने उससे बियर पिलाने के लिए पैसे मांगे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
आर्यन ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया, तो अक्षय बैसला और उसके साथ आए साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले फायरिंग की और फिर उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, केस दर्ज गोली चलने और चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट और हत्या के प्रयास में तीन नामजद (अक्षय बैंसला सहित) और कुछ अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, एंट्री थी बैन: SP सिटी इस पूरे प्रकरण पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय बैसला एक 'हिस्ट्रीशीटर' है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। एसपी सिटी ने कहा, "आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सभी आरोपी छात्रों का है आपराधिक इतिहास जांच में यह भी सामने आया है कि जिन छात्रों पर मुकदमा हुआ है, उन पर पहले भी इस प्रकार के हमले और विश्वविद्यालय में हुई अन्य घटनाओं से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी अक्षय बैंसला का कुछ दिन पहले ही विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन