पेट्रोल पंप पर लाइटर लेकर पहुंचा युवक, कर्मचारियों को आग लगाने की दी धमकी, दिखाया स्टंट, फिर लगा दी आग, देखें वीडियो

 हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आग लगाने और लोगों की जान को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
 | 
Hyderabad
पेट्रोल पंप पर एक युवक लाइटर लेकर पहुंचा। युवक ने पहले पेट्रोल कर्मचारियों को आग लगाने की धमकी दी। मना करने के बावजूद वह नहीं माना और पंप को आग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। READ ALSO:-गुजरात के बाद UP के इन होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेज फिरौती भी मांगी, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट....
यह घटना हैदराबाद की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन युवक स्कूटर में पेट्रोल भराने पंप पर पहुंचे। पंप पर पहले से ही एक महिला अपनी बेटी के साथ खड़ी थी। पंप पर कई अन्य कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। 

 


युवक नशे में था, 
युवक पेट्रोल पंप कर्मचारी से बात करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पंप कर्मचारी ने युवक के हाथ में लाइटर देखा। कर्मचारी को लगा कि युवक नशे में है। कर्मचारी ने युवक को चेतावनी दी कि वह लाइटर जेब में रखे और पेट्रोल मशीन से दूर रहे। 

 

पेट्रोल पंप पर भगदड़ 
कर्मचारियों का आरोप है कि रोकने के बाद भी युवक नहीं रुका। वह पंप को आग लगाने की धमकी देने लगा। फिर वह अचानक आगे बढ़ा और फिर पेट्रोल मशीन में आग लगा दी। आग लगने के कारण पंप पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी मदद के लिए दौड़े, किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

 KINATIC

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आग लगाने और लोगों की जान को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।