Delhi NCR में कब पहुंचेगा मानसून? क्या भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR में लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्से इस समय गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कई जगहों पर आंधी और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
 | 
WEATHER
मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि मध्य असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का असर है। जिसके चलते पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी (IMD) का कहना है कि बारिश का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बिजली चमकेगी। विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ में 25 जून तक मानसून आ सकता है। READ ALSO:-UP : 'जनता के बीच जाएं, जनता की समस्याओं को सुने' चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए आदेश

 


इस दौरान हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। असम, बंगाल और सिक्किम में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी बिहार में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इसका असर कर्नाटक, केरल, गोवा और कोंकण में भी देखने को मिल सकता है।

 


 बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है 
 विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में बाढ़ और जलभराव से बचने के लिए लोगों को अभी से तैयारी करनी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, प्रायद्वीपीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में अभी बारिश नहीं होगी, वहां लू चलती रहेगी। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने के आसार हैं।

 KINATIC

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी एमपी, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में लू चलने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में अभी मौसम शुष्क रहेगा। कई इलाकों में लू चलने के आसार हैं। कानपुर नगर, नाथूरा, फतेहपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, आगरा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, जालौन, हरिमपुर के साथ ही आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और बच्चों व बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।