UP : 'जनता के बीच जाएं, जनता की समस्याओं को सुने' चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के निर्देश दिए हैं। मंत्रियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 29 सीटें खो दीं, संगठन और पार्टी हाईकमान इसकी समीक्षा करेगा।
 | 
YOGI
उत्तर प्रदेश में खराब नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसके कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सक्रिय हो गए हैं। जिस तरह से पार्टी का वोट बैंक खिसका है, उससे बीजेपी को डर है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या होगा। इससे पहले पार्टी ने बड़े बदलावों का खाका तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी खुद छोटी-छोटी बातों पर मंथन कर रहे हैं। कैबिनेट मीटिंग में उन्होंने अपने मंत्रियों को फील्ड में जाने का आदेश दिया है। जनता के बीच जाएं, लोगों से संवाद करें और उनकी सभी समस्याओं का समाधान करें।  READ ALSO:-दिल्ली : नरेला की मूंग दाल मिल में गैस लीक, कंप्रेसर ब्लास्ट में 3 मजदूर जिंदा जले, 6 घायल, फैक्ट्री में मचा हड़कंप-Video

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में हैं और ब्रजेश पाठक ऋषिकेश में हैं। मीटिंग शुरू होते ही चुनाव पर चर्चा शुरू हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संगठन हार पर विस्तार से चर्चा और समीक्षा करेगा। इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 29 लोकसभा सीटें कम हुई हैं, विपक्ष के संविधान और आरक्षण खत्म करने के मुद्दे की वजह से पार्टी को चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।  

 


अपने-अपने विभागों की 10 जून से समीक्षा करने का निर्देश
मुख्यमंत्री की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ सहयोगी दलों के मंत्री भी मौजूद रहे। ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, आशीष पटेल और अनिल कुमार ने एक-एक कर अपनी बात रखी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने अपने मंत्रियों को अगले तीन महीने का एजेंडा दिया है और 10 जून से सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की समीक्षा करने को कहा है।

 

जनसुनवाई करने के मंत्रियों को निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक अब सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में जाकर जनता से मिलना-जुलना और जनसुनवाई शुरू करेंगे। वहीं नौकरियों को लेकर सरकार ने दावा किया है कि अब तक उसकी तरफ से छह लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में खाली सरकारी पदों का ब्योरा देंगे, जिसके बाद रोजगार की प्रक्रिया शुरू होगी।

 

मुख्यमंत्री की बैठक की मुख्य बातें-
  • मंत्रियों को फील्ड में जाने के निर्देश, जनता की बात सुनने और समस्याओं के समाधान पर जोर। 
  • सरकार जनता के लिए है, VIP कल्चर मंजूर नहीं। 
  • सोशल मीडिया पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर। 
  • जन सुनवाई, IGRS, CM helpline को और प्रभावी बनाने पर जोर। 
  • सभी विभागों में E-Cabinet प्रणाली और E-Office प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश। 
  • एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में हर विभाग की भागीदारी, कार्ययोजना के अनुरूप कार्यों की समीक्षा। 
  • बजट आवंटन-व्यय की समीक्षा के निर्देश, परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता को ध्यान में रखने पर जोर। 
  • पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों को सफल बनाने में योगदान देने की अपील। 

 KINATIC

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विभाग मिलकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हर कीमत पर एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में काम करें। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बीमारियों से बचाने के उपाय करे। नरेंद्र मोदी नौ जून को शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि इस बार अवध और पूर्वांचल में बड़ा बदलाव हो सकता है। यहां से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। BJP को 33, कांग्रेस को 6, समाजवादी पार्टी को 37, RLD को 2 और अपना दल को 1 सीट मिली है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।