मौसम अपडेट : अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और जून में सताएगी लू, जानिए क्या है IMD का अलर्ट....

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। आइए जानते हैं अप्रैल से जून तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।
 | 
WEATHER UPDATE
देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। Delhi-NCR में सुबह हल्की ठंडी हवा महसूस की जा रही है। दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगती है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हीट वेब को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं IMDने क्या कहा.....READ ALSO:-   UP : आतिशबाजी में विस्फोट से मकान हुआ ध्वस्त, मां-बेटे की मौत, दो बेटियां अस्पताल में भर्ती; जेसीबी हटा रहीं मलबा

 

तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। इसके साथ ही मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान है। ऐसा महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने की संभावना है।

 


बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल 2024 के दौरान देशभर में औसत बारिश सामान्य से 88-112% होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

 


इन राज्यों ने तैयार किया एक्शन प्लान
IMD के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के एक या दो इलाकों को छोड़कर तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। IMD के मुताबिक, 23 राज्यों ने गर्मी के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। मध्य भारत और पश्चिमी भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। लू के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहना होगा।

 KINATIC

केंद्र सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है
वहीं, केंद्र सरकार ने भी आम चुनाव और गर्मी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने भीषण गर्मी की भविष्यवाणी के बीच आगामी चुनावों के मद्देनजर हितधारकों से मुलाकात की है। सारी तैयारियां की जा रही हैं। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।