Weather Update : दिल्ली का तापमान 3.2 °C रहा, राजस्थान में ओस की बूंदे तो सोपियां में पानी पाइप में जम गया, 24 दिसंबर को बारिश की संभावना, मेरठ का तापमान देखें

Weather Update : IMD के मुताबिक राजस्थान और मैदानी इलाके ठंड की चपेट में हैं। राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 | 
winter season
Weather Update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं। जहां राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओस की बूंदे बर्फ बन गईं। वहीं, पहाड़ों पर श्रीनगर में माइनस 6 डिग्री तापमान रहा तो रद्दाख के द्रास में माइनस 20 डिग्री तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को बारिश की आशंका जताई है।

draas

जानकारी के अनुसार राजस्थान व उत्तर भारत के राज्यों के कई शहरों में तापमान माइनस तक पहुंचा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। 3 दिन से चल रही शीतलहर से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान और मैदानी इलाके ठंड की चपेट में हैं। राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ALSO READ : Omicron : यूपी के रामपुर में विदेश से लौटे 98 यात्री लापता, स्वास्थ्य विभाग को ढूंढने के लिए इंटेलिजेंस की लेनी पड़ रही मदद, देखें

rajasthan

शोपियां में पानी पाइप में जमा

ठंड इस कदर है कि श्रीनगर (shrinagar weather ) में -6 डिग्री तापमान पहुंच गया। वहीं, घाटी के दूसरे इलाकों में तो पानी की समस्या आने लगी है।। जानकारी के अनुसार शोपियां जिले (sopia district ) के कई इलाकों में पानी की पाइप जम जाने से कई गांव में पानी का संकट है। लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में पारा सबसे ज्यादा नीचे गया है।  यह पढ़ें - Petrol Diesel Rate Today : मेरठ सहित आसपास के शहरों में ये हैं आज पेट्रोल-डीजल के रेट, इस जगह बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, देखें

sopia kashmir

3.2 तक गया रात में दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi) में तो ठंड का असर इस कदर देखा जा सकता है कि सोमवार रात को तापमान 3.2 दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है। अभी जैसे-जैसे जनवरी आएगी तो पारा और नीचे जाने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और सीकर मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

 

24-25 दिसंबर को बारिश 

भारतीय मौसम विभाग (IMD)का अनुमान है कि 24 और 25 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी। जिससे ठिठुरन के साथ गलन बढ़ेगी। 

apple baagan

पहाड़ों पर तामपान माइनस में

हिमाचल प्रदेश (Himachal), जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) सहित उत्तराखंड (Uttrakhand) के ऊंचे पहाड़ी इलाकों तामपान माइनस में हैं। बताया जा रहा है कि श्रीनगर का तापमान -6 डिग्री सेल्सियस है। श्रीनगर की डल झील (Dal lake shrinagar) जमना शुरू हो गई है। वहीं, लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में तो तापमान -20 डिग्री पहुंच गया है। यह भारत का सबसे ज्यादा ठंडा क्षेत्र माना जाता है। 
.

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।