Omicron : यूपी के रामपुर में विदेश से लौटे 98 यात्री लापता, स्वास्थ्य विभाग को ढूंढने के लिए इंटेलिजेंस की लेनी पड़ रही मदद, देखें

Omicron :  ओमिक्रॉन को लेकर लोग लापरवाह हैं। अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं। यह नया मामला यूपी से है। विदेश से लौटे इन लोगों की जांच होनी थी, परंतु इनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है।
 | 
rampur up
Omicron : ओमिक्रॉन इतनी तेजी से विस्तार कर रहा है कि एक महीने से कम समय में ही 100 देशा में पहुंच चुका है। वहीं, भारत में 12 राज्यों में  ओमिक्रॉन से सेंक्रमित लोग मिल चुके हैं। इतने खतरे के बावजूद भी लोग लापरवाही और अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं। अब यह मामला यूपी के रामपुर (Rampur UP) से है जहां विदेश से लाैटे 98 यात्रियों को कुछ अतापता ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है।

 

जानकारी के अनुसार रामपुर में जल्दी ही 98 यात्री विदेशों की यात्रा करके लौटे हैं। देश में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के खतरे को भांपकर स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच कराना चाहता है। परंतु इन यात्रियों का कुछ अतापता नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी ने अपने मोबाइल बंद किए हुए हैं। जिससे इन लोगों से संपर्क में करने में बहुत ज्यादा समस्या हो रही है।

omicron

लेनी पड़ रही इंटेलिजेंस की मदद

स्वास्थ्य विभाग (Rampur health department ) ने 98 लोगों के खोजने की कोशिश की तो कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को इंटेलिजेंस (Intelligence) की मदद लेनी पड़ रही है। बड़े स्तर पर ऐसे लोगों को तलाशने का काम तेजी से चल रहा है। यह पढ़ें - Petrol Diesel Rate Today : मेरठ सहित आसपास के शहरों में ये हैं आज पेट्रोल-डीजल के रेट, इस जगह बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, देखें

 

रैली, बैठकों में कोविड प्रोटोकॉल गायब

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2021) होने हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जा रहीं रैली, बुलाई जा रहीं बैठकों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। ना किसी के पास मास्क दिखता है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग। यह सब लापरवाही कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट को फैलने के लिए लाभकारी होंगी। यह भी पढ़ें - वीडियो देखें : असम में जंगली हाथी ने 30 वर्षीय युवक को उठा-उठाकर पटका

 

dr vinit

देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन की स्थिति


जानकारी के अनुसार इन 12 राज्यों में अभी तक 158 ओेमिक्रॉन मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में हैं। अब यूपी के रामपुर में विदेश से लौटै 98 यात्री लापता हैं। अगर उनकी जांच में ओमिक्रॉन मिला तो उत्तर प्रदेश में यह बड़ा विस्फोट हो सकता है।
  • महाराष्ट्र- 54
  • दिल्ली- 24
  • तेलंगाना- 20
  • कर्नाटक- 19
  • राजस्थान- 19
  • गुजरात- 15 
  • केरल- 11
  • यूपी- 2
  • तमिलनाडु- 1
  • आंध्र प्रदेश- 1
  • पश्चिम बंगाल- 1
  • चंडीगढ़- 1

advt. 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।