वीडियो देखें : असम में जंगली हाथी ने 30 वर्षीय युवक को उठा-उठाकर पटका

असम के धुबरी जिले के तामारहट क्षेत्र की बताई जा रही है। लोगों के मुतबिक 18 दिसंबर को एक 30 वर्षीय युवक खेतों में काम कर रहा था।
 | 
assam
असम (Assam ) में एक जंगली हाथी (Wild Elephant) ने युवक को  उठा-उठाकर पटका। घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो बीत 18 दिसंबर का बताया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों कें मुताबिक गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हाथी को जंगल में खदेड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना असम के धुबरी जिले के तामारहट क्षेत्र की बताई जा रही है। लोगों के मुतबिक 18 दिसंबर को एक 30 वर्षीय युवक खेतों में काम कर रहा था। तभी घने जंगल से निकलकर एक जंगली हाथ वहां आ गया। युवक हाथी को देख दौड़ने लगा। हाथी भी उसके पीछे दौड़ा। युवक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। फिर हाथी ने उसे कई बार पटका। सूंड से युवक पर वार किए। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने हाथी को किसी तरह जंगल मं खदेड़ा।

 



वहीं, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों का कहना है कि युवक का उपचार किया जा रहा है। वन्य अधिकारी के मुताबिक हाथी को जंगल में खदेड़ दिया गया। जबकि युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। also read : Punjab : बेअदबी के आरोप में युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, पंजाब में 24 घंटे के दौरान दूसरी घटना

 

इस तरह की पहली घटना नहीं

हाथी द्वारा हमले की यह कोई नई घटना नहीं है। लोगों की माने तो पहले भी हाथियों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में हाथी ने महिला को मार डाला था। वहीं, गांव में घुसकर मकानों को नुकसान पहुंचाया था। वन विभाग कि माने तो बीते शुक्रवार को ही हाथियों के हमले में कटघोरा वनमंडल स्थित गांव में हाथी ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ले ली थी।
 

 

एक साल में 71 हाथियों की मौत हुई

जानकारी के अनुसार असम में हाथियों के साथ कई घटनाएं हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार पूरी सालभर में करंट लगने, ट्रेन की चपेट में आने , गड्‌डों में गरने और आकाशीय बिजली से करीब 71 हाथियों की मोत हुई है। वन विभाग के आंकड़े बताते हैँ कि अस में 5700 हाथियों की संख्या है। वहीं, कर्नाटक में सर्वाधिक 6000 के करीब है।।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।