Weather Report : इन राज्यों में 3 दिन तक होगी भारी बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच और गिरेगा तापमान

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का दौर अगले तीन दिन यानी रविवार तक चलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। 
 | 
COLD
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखने को मिल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में भी शीतलहर चल रही है। बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इस बीच मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।READ ALSO:-UP : बस ड्राइव करते समय ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, 5 को कुचला; 3 की हुई मौके पर ही मौत; जानिए पूरा क्या है मामला

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, केरल, माहे और तमिलनाडु में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में रविवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ-साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है।

 


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसलिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया. जो इस साल के ठंड के मौसम का सबसे कम तापमान है। 

 whatsapp gif

दिल्ली में तापमान और गिरेगा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान फिर से गिर सकता है। Delhi-NCR के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई स्तर अब भी बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।