UP : कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत; 10 झुलसे; फैक्ट्री में 20 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे; कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से तीन लोगों को बाहर निकाला है, जिनकी हालत गंभीर है। मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई है. तीनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। यह फैक्ट्री कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के पास है। 
 | 
KOU
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आज यानी रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फैक्ट्री में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। आग बुझाई जा रही है। READ ALSO:-मेरठ : बड़ी खबर, दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर यहां तक पहुंचेगी नमो भारत, जानें कैसी होगी व्‍यवस्‍था और क्या हैं इसकी तैयारियां?

 

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री से तीन लोगों को बाहर निकाला है, जिनकी हालत गंभीर है। मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई है. तीनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।  यह फैक्ट्री कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के पास है। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में घायल हुए लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। 

 


फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। दमकलकर्मी पानी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. बचाव दल फैक्ट्री से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक भरवारी में पटाखा फैक्ट्री काफी समय से खुली हुई है।  प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फैक्ट्री मालिक ने इसका लाइसेंस लिया है या नहीं। धमाके की आवाज से पूरा इलाका सहम गया है।  आसमान धुएं से भर गया है। हालांकि पुलिस लोगों से फैक्ट्री के पास न जाने की अपील करती नजर आई।

 

फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। दमकलकर्मी पानी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बचाव दल फैक्ट्री से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा। 

 KINATIC

स्थानीय लोगों के मुताबिक भरवारी में पटाखा फैक्ट्री काफी समय से खुली हुई है।  प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि फैक्ट्री मालिक ने इसका लाइसेंस लिया है या नहीं। धमाके की आवाज से पूरा इलाका सहम गया है।  आसमान धुएं से भर गया है। हालांकि पुलिस लोगों से फैक्ट्री के पास न जाने की अपील करती नजर आई।

 whatsapp gif

बताया जा रहा है कि ये हादसा दोपहर साढ़े 11 बजे हुआ. यह पटाखा फैक्ट्री भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में काफी समय से चल रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसलिए मौतों की संख्या भी बढ़ सकती है। अधिकारियों ने जिले से और अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां और एम्बुलेंस बुलाई हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।