दिल्ली-उत्तर प्रदेश में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी...आने वाले 24 घंटे में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों का मौसम 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बदलने वाला है और कई जगहों पर कोहरा और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
Feb 2, 2025, 18:48 IST
|

Delhi NCR समेत पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत का मौसम अगले 24 घंटों के अंदर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी रहेगा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के हालात बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे देखने को मिल सकते हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में 3-4 फरवरी तक बारिश के आसार हैं।Read also:-UP : आंखें फोड़ दी, हड्डियां तोड़ दी, हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप कर की हत्या, दलित लड़की के नग्न शव की हालत देख महिलाएं हुई बेहोश
अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। शनिवार रात से ही कोहरे का दौर जारी है। शुक्रवार रात को हरियाणा में भी कोहरा देखने को मिला। हालांकि मौसम में आए इस बदलाव की वजह से फिलहाल ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार निकट भविष्य में तापमान में अचानक गिरावट की संभावना नहीं है। पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक मौसम में बदलाव के कारण पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे। बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय में 3 फरवरी तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, यानी तापमान में 2-3 डिग्री की ही गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव 3 फरवरी से 5 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही 3 और 4 फरवरी को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली के मौसम में आए इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव 3 फरवरी से 5 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही 3 और 4 फरवरी को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली के मौसम में आए इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया जा रहा है।