UP : आंखें फोड़ दी, हड्डियां तोड़ दी, हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप कर की हत्या, दलित लड़की के नग्न शव की हालत देख महिलाएं हुई बेहोश

परिजन सूत्रों के मुताबिक शव भयावह स्थिति में था, जिसे देखकर मृतक लड़की की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्होंने बताया कि लड़की गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस लड़की की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज औपचारिकता निभा रही है।
उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह लड़की के जीजा ने गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में उसका शव देखा। उसने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार, लड़की की आंखें फोड़ दी गई थीं और शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई थीं। उन्हें संदेह है कि लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
#WATCH | SP MP Awadhesh Prasad breaks down as he addresses a press conference on the incident wherein the body of a girl, who was missing for 3 days, was found in a field in Ayodhya.
— ANI (@ANI) February 2, 2025
He says, "Let me go to Lok Sabha, I will speak with PM Modi. If justice is not served, I will… pic.twitter.com/8SvPUYaArR
उधर, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। वह कई बार अयोध्या आ चुके हैं। भाजपा के लोग अयोध्या के मिल्कीपुर चुनाव में गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं, लेकिन इस बार जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। जैसे गाय ने किसान का खेत चर लिया है, वैसे ही बैल ने वोट चर लिए हैं। इस दौरान वह दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत पर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाएंगे, पीएम मोदी से मिलेंगे। पीड़िता को न्याय दिलाएंगे। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह इस्तीफा दे देंगे।