Moradabad : रंग लगाने से मना किया तो प्राइवेट कंपनी के मैनेजर ने बिजली कर्मी को मारी गोली, बचाने आए BJP बूथ अध्यक्ष को बट से मारा; आरोपी अरेस्ट

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के मोहल्ला वीरशाह हजारी में शुक्रवार को होली के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अभिषेक ने रंग लगाने से मना करने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मी अक्षय को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 | 
MBD
मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के मोहल्ला वीरशाह हजारी में शुक्रवार को होली के दिन एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अभिषेक ने रंग लगाने से मना करने पर बिजली विभाग के संविदा कर्मी अक्षय को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्या को भी आरोपी ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया संजय कुमार आर्या को भी आरोपी ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया।READ ALDO:-बिजनौर: शेरकोट में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में दरोगा को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

 

पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब अभिषेक ने अक्षय को रंग लगाने के लिए बुलाया था। अक्षय, जो पीतल बस्ती स्थित बिजली सबस्टेशन पर कंप्यूटर ऑपरेटर है, होली खेलने के बाद नहाकर घर पर आराम कर रहा था। अभिषेक के बुलाने पर जब वह गली में पहुंचा, तो अभिषेक ने उस पर रंग डालने की कोशिश की। अक्षय के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया था।

 


गुस्से में आकर अभिषेक अपने घर गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर वापस आया। उसने आते ही अक्षय को गोली मार दी, जो उसके दाहिने पैर की जांघ में लगी। अक्षय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। 

 

आरोपी ने दूसरी गोली चलाने के लिए पिस्टल लोड की, लेकिन तभी  भाजपा का बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्या ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस पर अभिषेक ने संजय के सिर पर पिस्टल की बट से कई वार किए, जिससे वह भी घायल हो गए। संजय की मदद के लिए संजीव कुमार नामक एक और व्यक्ति आगे आया और दोनों ने मिलकर आरोपी से पिस्टल छीन ली।

 विवाद के बाद बचाने आए युवक पर आरोपी ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी छोटू और उसके भाई भोलू पुत्र- गिरीश ठाकुर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, सिर में बट से हमले में घायल हुए संजय आर्य भाजपा के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष और पीतल कारोबारी हैं। जबकि गोली लगने से घायल अक्षय मुरादाबाद में बिजली विभाग में तैनात है। घटना शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे की है।

 कटघर इलाके में होली खेलने से मना करने पर आरोपी छोटू पिस्टल निकाल लेता है और गोली चला देता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 OMEGA

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन अक्षय को गोली लगी है, जो उसकी जांघ में है। मारपीट में संजय कुमार आर्या भी घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।