उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का कहर; मेरठ समेत इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, बदायूँ, बुलन्दशहर, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, हाथरस, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, संभल, सुल्तानपुर और आगरा में भारी बारिश दर्ज की गई है। मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी का आदेश दिया है।
Dec 28, 2024, 12:38 IST
|
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश शुरू हो गई है। तीन-चार दिनों से मौसम खराब चल रहा है। प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते 4 जिलों के स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 40 से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। READ ASO:-मेरठ : नए साल पर रेस्टोरेंट या होटल में जाने से पहले चेक कर लें ये चीजें, वरना हो सकता है पुलिस का सामना!
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि 29 दिसंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, संभल, सुल्तानपुर और आगरा समेत कई शहरों में तेज बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने से ठंड में मामूली इजाफा हुआ। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
#WATCH | Uttar Pradesh: Rain lashes several parts of the Mathura city pic.twitter.com/8QUecFMcJ1
— ANI (@ANI) December 27, 2024
राजधानी में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, जबकि देर रात हल्की बारिश शुरू हो गई। लखनऊ में शनिवार सुबह भी बारिश जारी रही। बादल छाए रहने, हल्की बारिश और हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, झांसी में देर रात से ही बारिश हो रही है। इसी क्रम में उन्नाव में सुबह 4 बजे से बारिश हो रही है।
मेरठ में कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी
मेरठ में शुक्रवार को दिन निकलते ही बारिश शुरू हो गई। इसके चलते जिलाधिकारी दीपक मीना ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को अवकाश के निर्देश जारी कर दिए। इन स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी।

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा
शुक्रवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज जिले में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
आगरा में भी रात में बारिश हुई। इस दौरान आंधी के कारण चंबल नदी का पीपे का पुल अपनी जगह से खिसक गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कर्मचारी पुल की मरम्मत में जुटे हैं। संभल में सुबह से ही बारिश हो रही है। सुल्तानपुर में सुबह 9 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।
इन जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ, जालौन, महोबा, ललितपुर, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है। शहर.

एक जनवरी से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। एक जनवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। एक जनवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने व तेज धूप रहने से दिन में फरवरी जैसी गर्मी महसूस की गई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के साथ हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में 33 मिमी, मेरठ में 30 मिमी, बिजनौर में 9 मिमी, अलीगढ़ व बुलंदशहर में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को राजधानी में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहा। धूप खिली। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इससे मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।