राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बढ़ा, भक्तों के लिए लगातार 15 घंटे तक सिंहासन पर विराजमान रहेंगे रामलला

राम मंदिर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब रामलला 15 घंटे तक भक्तों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी तक दर्शन का समय 11 घंटे ही निर्धारित था। इसमें भी दोपहर में तीन घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद करने थे. नई व्यवस्था के तहत अब रामलला के भोग प्रसाद के लिए कुछ देर के लिए दरवाजे बंद रहेंगे। 
 | 
RAM LALA
अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ को देखते हुए रामलला ने अपने विश्राम के समय में कटौती कर दी है। अब भक्तों की भीड़ को देखते हुए भगवान 11 घंटे की जगह 15 घंटे तक लगातार दर्शन देंगे। हालांकि बीच में रामलला के भोग प्रसाद और आरती के लिए कुछ देर के लिए दरवाजे बंद रहेंगे। राम मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। READ ALSO:-   बिजनौर: रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी कार...चार युवकों की मौत, सभी लोग मेला देखकर लौट रहे थे

 

पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन के लिए समय सारिणी तय की गई थी। व्यवस्था यह थी कि रामलला सुबह चार बजे उठेंगे। उसके बाद उनका स्नान, ध्यान और शृंगार और आरती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक रामलला भक्तों को दर्शन देंगे। इसमें भी दोपहर के समय भोग प्रसाद के लिए दरवाजे बंद करने का प्रावधान किया गया। मंगलवार की सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ इतनी उमड़ गयी कि व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। 

 


रामलला रात दस बजे तक दर्शन देंगे
ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था की है। इसमें प्रावधान किया गया है कि रामलला के जागने का समय तो वही रहेगा, लेकिन वह आठ बजे के बजाय सात बजे से भक्तों को दर्शन देना शुरू कर देंगे। इसी तरह दोपहर की भोग आरती का समय भी कम कर दिया गया है। कहा गया है कि दर्शन रात 10 बजे तक जारी रहेंगे। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की कतार छोटी नहीं हो रही है। 

 

बुजुर्गों और दिव्यांगों से दो हफ्ते बाद आने की अपील
ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगों को पहले ही रोक दिया गया है। उन्हें दो सप्ताह बाद आने को कहा गया है। इसी तरह अन्य श्रद्धालुओं को भी स्थिति को देखते हुए थोड़े इंतजार के बाद आने को कहा गया है। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने भगवान के दर्शन और पूजन की अवधि बढ़ा दी है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, सुबह की पाली में 7 बजे से 11.30 बजे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद भोग प्रसाद का समय होगा। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक आज प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन भी राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। मंगला आरती के साथ दर्शन जारी है।

 whatsapp gif

शीर्ष अधिकारी पहुंचे
मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उनसे पहले प्रधान सचिव संजय प्रसाद, डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मंदिर पहुंचे थे। ये सभी अधिकारी लगातार मंदिर में कैंप कर रहे हैं। वहीं जानकारी मिली है कि सीएम मुख्यमंत्री आज एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, आज मंदिर में भीड़ नियंत्रित है और दर्शन सामान्य दिनों की तरह चल रहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।