Lakhimpur Kheri Violence : राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत, दल के साथ लखनऊ ऐयरपोर्ट पहुंचे

Lakhimpur Kheri Violence : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित उनके दल को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी गई है। सभी लखनऊ ऐयरपोर्ट पहुंच गए हैं, उसके बाद सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिलेंगे।
 | 
rahul gandhi at lucknow airport
लखीमपुर घटना (Lakhimpur Kheri Violence) को लेकर पूरे देश में राजनीति गर्म है। सुबह जिस प्रकार सरकार ने अनुमति नहीं दी थी। कांग्रेस के कड़े रुख के बाद योगी सरकार को नरम होना पड़ा है। अब खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी है। राहुल गांधी के साथ राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलेट(Congress leader Sachin Pilot), छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल और पंजाब के सीएम चन्नी भी हैं। सभी लखनऊ ऐयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।

 

लखीमपुर में सभी राजनीतिक दल जाने की जुगत में है। कल कई राजनीतिक पार्टियों के लोग वहां पहुंचे और परिवारों से मिले। कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जब सभी पार्टियों के लोग लखीमपुर गए हैं तो कांग्रेस को वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है। इतना ही नहीं  ट्विटर पर भी लखीमपुर मामला ट्रेंडिंग में बना है।

 

सुबह सरकार ने कहा था कि अगर लखनऊ में राहुल गांधी आते हैं तो उन्हें ऐयरपोर्ट से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिसके कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस के रुख को देखते हुए सीएम योगी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य लोगों को वहां पहुंचने की अनुमति दे दी है। read also : लखीमपुर खीरी हिंसा में बड़ा खुलासा, सामने आया गाड़ी से भागने वाला शख्स, बताया उस दिन का सच!

 

ये है रूट

राहुल गांधी अपने दल के साथ लखनऊ पहुंच गए हैं। उसके बाद सभी सीतापुर पहुंचेंगे। वहां प्रियंका गांधी को साथ लेकर राहुल गांधी लखीमपुर जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स वहां तैनात है। पल-पल की खबर सरकार को दी जा रही है। उच्चाधिकारी हर इनपुट पर नजर बनाए हुए हैं।  read also : लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे समेत 14 के खिलाफ हत्या का दर्ज, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

 

टेनी दे सकते हैं इस्तीफा

वहीं, दूसरी ओर भारी दबाव के चलते गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वह गृहमंत्री को इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस लखीमपुर मामले में सबसे पहली मांग है कें गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा से इस्तीफा लिया जाए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।