लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे समेत 14 के खिलाफ हत्या का दर्ज, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
बहराइच के नानपारा निवासी जगजीत सिंह की शिकायत पर तिकुनिया थाने में यह केस दर्ज किया गया है। मंत्री के ड्राइवर ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है।
लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 5, 2021
पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे।
#LakhimpurKheri@dgpup pic.twitter.com/YmDZhUZ9xq
ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यह वीडियो शेयर की थी। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और खुद भाजपा नेता वरूण गांधी ने भी यह वीडियाे शेयर किया है।
प्रियंका ने पीएम मोदी से पूछे सवाल
प्रियंका ने ट्वीटर पर किसानों को जीप से कुचलने का वीडियो शेयर किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ सवाल पूछे। प्रियंका ने पूछा कि क्या उन्होंने लखीमपुर खीरी का वह वीडियो देखा है जिसमें उनके मंत्री का बेटा किसानों को गाड़ी से कुचलता हुआ दिखााई दे रहा है। प्रियंका ने पीएम मोदी से कहा कि ‘मोदी जी लखीमपुर आइए और किसानों का दर्द समझिए। इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है। प्रियंका ने पीएम से पूछा कि मंत्री और उनका बेटे की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुए हैं? मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? प्रियंका ने बिना किसी FIR के खुद को हिरासत में रखने का कारण भी पीएम से पूछा।