ABP C-Voter Survey: उत्तर प्रदेश में घट सकती हैं BJP की सीटें, सपा को बड़ा फायदा, जानें क्या है जानें जनता का मूड

Assembly Election 2022 ABP C-Voter Survey: विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ सर्वे किया है. सर्वे में जनता का क्या जवाब रहा उससे यहां जानें.

 | 
UP
Assembly Election 2022 ABP C-Voter Survey: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी राजनीतक पार्टियां जी जान से प्रचार प्रसार में लगी है। हालांकि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन कई टीवी चैनलों और एजेंसियों ने अभी से जनता का मूड जानना शुरू कर दिया है ताकि यह पता चल सके कि इस बार चुनाव का रुख क्या होने वाला है। इसी कड़ी में एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ एक बार फिर सर्वे कर जनता का मूड जाना है। Read Also : क्षेत्रीय दलों ने 1 साल में बटोरे 445 करोड़ रुपए, कहां से आए पता नहीं, 5 राज्यों में BJP ने खर्च कर दिए 252 करोड़

 

सपा बड़े फायदे में

इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक बार  फिर भाजपा बाजी मार सकती है, लेकिन इस बार वह 250 का आंकड़ा भी पार करती नजर नहीं आ रही है। यानि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी इस बार के चुनावों में बड़े फायदे में नजर आ रही है और इस बार पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सीटे ला सकती है। वहीं कांग्रेस और बसपा को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल एबीपी न्यूज ने नवंबर के पहले सप्ताह में सी वोटर के साथ मिलकर यह सर्वे किया था। इस सर्वे में पांच राज्यों के 1,07,193 लोगों ने भाग लिया था। Read Also : Pollution पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- Delhi-NCR में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाओ, 2 दिन में ठीक करो हालात

 

whatsapp gif

बन सकती है BJP की सरकार

ABP-CVoter सर्वे के मुताबिक, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टीको 213 से 221 सीटें मिल सकती हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी  को 325 सीटें मिली थीं। यानि भाजपा की सीटों में गिरावट का अनुमान है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है।  Read Also: Meerut: भीषण सड़क हादसा, 2 भाइयों को ट्रक ने कुचला, सड़क पर खून ही खून, हाथ-पैर हुए शरीर से अलग

 

news shorts

वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 152 से 160 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। उधर, मायावती की बसपा महज 16 से 20 सीटें ले जाती दिख रही हैं। बसपा ने पिछले चुनाव में 19 सीटें जीती थीं। सर्वे में कांग्रेस के खाते में महज 6 से 10 सीटें नजर आ रही हैं। Read Also : Mission UP: 30 नवंबर को मेरठ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, 14 को बुलंदशहर में जुटेंगे 14 जिलों के कार्यकर्ता

 

यह रह सकता है वोट शेयर

भाजपा को करीब 41 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। यह 2017 से थोड़ा सा कम है। सपा को 31 फीसदी तो बसपा को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 9 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। यहां सपा को फायदा होता दिख रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव की पार्टी को पिछले चुनाव में महज 23.6 फीसदी वोट ही मिले थे। 

 

उत्तर प्रदेश - सीटों का अंतर
पार्टी
साल 2017
सितंबर
अक्टूबर
नवंबर
BJP+
325
259-267
241-249
213-221
SP+
48
109-117
130-138
152-160
BSP
19
12-16
15-19
16-20
CONG
7
3-7
3-7
 6-10
अन्य
4
6-10
0-4
2-6
     
   यूपी में किसे कितने वोट ?
कुल सीट
403
BJP+
41%
SP+
31 %
BSP
15%
कांग्रेस
9%
अन्य
4%

 

यूपी में मुख्यमंत्री की पसंद कौन ?
दावेदार
सितंबर
अक्टूबर
नवंबर
योगी आदित्यनाथ
40 
40
41%
अखिलेश यादव
27
31
31%
मायावती
15
17
16%
प्रियंका गांधी
3
4
5%
जयंत चौधरी
2
2
2%
अन्य
12
5
4%

 

क्या रिकॉर्ड तोड़ कोरोना टीकाकरण से बीजेपी को फायदा ?
हां
44%
नहीं
56 %
क्या पार्टियां जातीय सम्मेलन से वोटरों को लुभा पाएंगी ?
हां
37%
नहीं
63%
शिवपाल से गठबंधन नहीं करने पर अखिलेश को फायदा या नुकसान ?
फायदा
31%
नुकसान
53%
कह नहीं सकते
16%

 

क्या राम मंदिर निर्माण से बीजेपी को चुनाव में फायदा होगा ?
हां
60%
नहीं
40%

 

लखीमपुर खीरी कांड से बीजेपी को फायदा या नुकसान ?
फायदा
22%
नुकसान
62%
कोई असर नहीं
16%

 

योगी और अखिलेश में किसका कार्यकाल बेहतर ?
योगी
48%
अखिलेश
45%
कह नहीं सकते
7%

 

अखिलेश और ओपी राजभर के गठबंधन से बीजेपी को फायदा या नुकसान ?
फायदा
36%
नुकसान
50%
कह नहीं सकते
6%
कोई नुकसान नहीं
8%

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।