क्षेत्रीय दलों ने 1 साल में बटोरे 445 करोड़ रुपए, कहां से आए पता नहीं, 5 राज्यों में BJP ने खर्च कर दिए 252 करोड़

Regional Political Parties Income And Donation From Unknown Sources: चुनाव आयोग में क्षेत्रीय दलों द्वारा दायर उनके आयकर रिटर्न और दान विवरण के विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

 | 
Political party
Regional Political Parties Income And Donation From Unknown Sources: एसोसिशएन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2019-20 में क्षेत्रीय दलों (TDP DMK To TRS BJD) ने अज्ञात स्रोतों से 445.774 करोड़ रुपये जुटाए। करोड़ों रूपए पार्टियों ने चंदे से कमाए, लेकिन ये चंदा देना वाला कौन है, इसके बारे में पार्टियों ने कुछ नहीं बताया। करोड़ों रूपए देने वालों को पार्टियां अज्ञात स्रोत बता रही  हैं। यह चंदा इस वर्ष के दौरान उन्हें हुई कुल कमाई का 55.50 फीसदी है। वहीं, चुनावी खर्च की बात की जाए तो इस मामले में सबसे आगे बीजेपी (BJP) है। 

 

news shorts

बीस हजार से कम पर नाम बताना जरूरी नहीं

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें से 95.616 प्रतिशत या 426.233 करोड़ रुपये चुनावी बांड से आए और क्षेत्रीय दलों ने स्वैच्छिक योगदान से 4.976 करोड़ रुपये एकत्र किए। चुनाव आयोग में क्षेत्रीय दलों द्वारा दायर उनके आयकर रिटर्न और दान विवरण के विश्लेषण से यह जानकारी मिली है। चुनाव नियमों के अनुसार वर्तमान में राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से कम देने वाले व्यक्तियों या संगठनों के नाम का खुलासा करने की अनिवार्यता नहीं है। इस कारण बड़ी मात्रा में उन्हें मिले धन के स्रोत का पता नहीं लगाया जा सकता है, यह स्रोत अज्ञात ही रहते हैं। Read Also : Pollution पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- Delhi-NCR में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाओ, 2 दिन में ठीक करो हालात

 

whatsapp gif

BJP सबसे खर्चीली पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने इस साल मार्च में असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 252 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस राशि में अकेले करीब 151 करोड़ रुपए उसने सिर्फ पश्चिम बंगाल में खर्च किए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपए खर्च किए। Read Also: Meerut: भीषण सड़क हादसा, 2 भाइयों को ट्रक ने कुचला, सड़क पर खून ही खून, हाथ-पैर हुए शरीर से अलग

 

पुडुचेरी में मात्र 4.79 करोड़ खर्च किए

चुनाव आयोग को सौंपे खर्च के ब्योरे के मुताबिक BJP ने इन 5 राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252 करोड़ 2 लाख 71 हजार 753 रुपए खर्च किए। इनमें से असम में उसने 43.81 करोड़ रुपए और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपए खर्च किए। तमिलनाडु में पार्टी ने 22.97 करोड़ रुपए और केरल में पार्टी ने 29.24 करोड़ रुपए खर्च किए। Read Also : Mission UP: 30 नवंबर को मेरठ में गरजेंगी प्रियंका गांधी, 14 को बुलंदशहर में जुटेंगे 14 जिलों के कार्यकर्ता

 

पार्टियों का सियासी चंदा और चुनावी खर्च

  • कुछ शीर्ष क्षेत्रीय दलों ने सर्वाधिक अज्ञात आय प्राप्त होने की सूचना दी है।
  • टीआरएस को 89.159, टीडीपी को 81.694 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 74.75 करोड़, बीजद को 50.586 करोड़ और डीएमके को 45.50 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोतों से मिले हैं। चुनाव आयोग को सौंपी गई चंदे की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय दलों को समीक्षाधीन वर्ष में ज्ञात स्रोतों से 184.623 करोड़ रुपये मिले हैं।
  •  यह राशि उनकी कुल कमाई का 22.98 फीसदी है.
  • इन दलों की अन्य आय में सदस्यता शुल्क, बैंक ब्याज, प्रकाशन सामग्री के विक्रय आदि से 172.84 करोड़ रुपये या 21.52 फीसदी राशि शामिल हैं। 
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने की नाकाम कोशिश में बीजेपी ने प्रचार पर 151 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।
  •  यह राशि इस वर्ष पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर खर्च हुए कुल 252 करोड़ रुपये की  60 फीसदी है।
  •  इस वर्ष असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
  • बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को दिए चुनाव खर्च विवरण में बताया कि इस वर्ष पार्टी ने चुनाव प्रचार पर कुल 252,02,71,753 रुपये खर्च किये हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।