BJP कार्यकर्ता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस पर अपहरण का मुकदमा, हरियाणा पुलिस ने पीपी का काफिला कुरुक्षेत्र में रोका

तजिंदर के पिता का आरोप है कि पंजाब पुलिस के 50 जवान तजिंदर का अपहरण कर ले गए हैं।
 | 
tejendir bagga
भाजपा कार्यकर्ता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही पुलिस के काफिले को हरियाणा पुलिस ने रोका हुआ है। वहीं, परिजनों के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर तजिंदर बग्गा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

ये है पूरा मामला 

 भाजपा (BJP) कार्यकर्ता तजिंदर पाल बग्गा (Tajinder Pal Bagga) अकसर राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं, वह अक्सर ट्वीटर पर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ ट्वीट करते रहते हैं। मामला दा कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)  पर अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर है।  read : Kedarnath Dham Yatra 2022 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भारी संख्या में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, वीडियो देखें

 

केजरीवाल के बयान पर तजिंदर पाल बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बताया जा रहा है कि ट्वीट को लेकर तजिंदर के खिलाफ पंजाब और छत्तीसगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसको लेकर पंजाब पुलिस तजिंदर के दिल्ली स्थित आवास पर कई बार चक्कर काट चुकी है।
punjab police
तजिंदर बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया।

सुबह गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस के करीब चार दर्जन जवान तजिंदर बग्गा (Tajinder Pal Bagga) के घर पहुंच गए और उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब के लिए रवाना हो गई। बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली में हलचल मच गई।   read : Delimitation Panel : परिसीमन समिति ने सरकार को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हुईं, डिटेल में देखें

 

हमें जानकारी नहीं दी गई : दिल्ली पुलिस

 पंजाब पुलिस (Punjab police) द्वारा दिल्ली में आकर भाजपा कार्यकर्ता बग्गा की गिरफ्तारी पर हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर हमसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया है। वह बिना सूचना दिए बग्गा को ले गए हैं। यह बयान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने भी दिया है। 

 

मुझे दूसरे कमरे में बंद किया

 वहीं, तजिंदर बग्गा के पिता ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस के काफी सारे जवान घर में घुस आए, मैने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मेरे चेहरे पर मुक्का मारकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया और बग्गा का अपहरण कर ले गए।  read :  बंगाल में बोले अमित शाह - कोरोना की लहर खत्म होती ही लागू कर दिया जाएगा CAA, दीदी पीएम की लोकप्रियता से डरती हैं 

 

दिल्ली में अपहरण का मुकदमा, हरियाणा पुलिस ने रोका 

परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ तजिंदर बग्गा के अपहरण का मुकदमा पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज कर लिया। अब जैसे ही तजिंदर को लेकर पुलिस पंजाब लौट रही थी तो अपहरण का मुकदमा दर्ज हाते ही हरियाणा पुलिस (Haryana police) ने पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में रोका हुआ है।  वहीं, पंजाब पुलिस गिरफ्तारी को अपहरण नहीं बता रही है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।